फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिठमड़ा में कार ने अप्रवासी श्रमिकों को रौंदा, दो महिलाओं की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

उकलाना मंडी (हिसार)।
हिसार-चंडीगढ़ मार्ग पर गांव बिठमड़ा के पास बुधवार शाम को एक कार ने ईंट भठ्ठे के श्रमिकों को रौंद दिया। इस हादसे में यूपी की दो महिलाओं की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए। उकलाना पुलिस ने कार चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

बांदा की 32 वर्षीय सुनीता व 35 वर्षीय श्यामा
जानकारी के अनुसार बिठमड़ा के एक ईंट भट्ठे के श्रमिक यूपी के बांदा के रामकुमार, श्यामा (35) और सुनीता (32) गांव में राशन लाने गए थे। रामकुमार की गोद में एक साल का भतीजा आशीष था। वे चारों सड़क से गुजर रहे थे कि टोहाना की ओर जा रही एक कार ने पीछे से उनको टक्कर मार दी जिसमें चारो गंभीर रुप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने सभी घायलों को अस्पताल में भिजवाया। अस्पताल में श्यामा और सुनीता को मृत घोषित कर दिया गया जबकि रामकुमार और उसका मासूम आशीष उपचाराधीन हैं। सूरेवाला चौकी इंचार्ज दिनेश कुमार ने बताया कि दोनों शवों का पोस्टमार्टम वीरवार को नागरिक अस्पताल में कराया जाएगा। उकलाना थाना पुलिस ने कार चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन


बिठमड़ा में कार ने अप्रवासी श्रमिकों को रौंदा, दो महिलाओं की मौत
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें