फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हांसी-2

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हांसी।
दिवाली पर्व को लेकर शहर में कड़ी सुरक्षा का दम भरने वाली पुलिस प्रशासन की पोल खुल गई है। नगर में लगातार दिनदहाड़े बाइके चोरी हो रही है और पुलिस महज मामला दर्ज कर औपचारिकता पूरी करने में लगी है। रविवार को भी दो युवक दिनदहाड़े क्रांतिकारी चौक के समीप भाजपा मंडल महामंत्री व पार्षद धर्मवीर रतेरिया के आवास के बाहर से बाइक चुरा कर ले गए। चोरों ने मात्र दो मिनट के अंदर इस घटना को अंजाम दिया। घटना को अंजाम देने वाले दोनों युवकों की फुटेज सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।
सीसीटीवी फुटेज के अनुसार दो युवक 3 बजकर 42 मिनट पर जींद चौक की तरफ से आ रहे है। उनमें से एक युवक बाइक में चोर चाबी लगा कर बाइक का लॉक खोलता है व 3 बज कर 43 मिनट 56 सेकेंड पर दोनों युवक बाइक पर सवार होकर श्मशान घाट रोड की तरफ निकल जाते है। इस संबंध में बाइक मालिक हन्नी चावला ने पुलिस को शिकायत देते हुए कहा है कि वह क्रांतिकारी चौक के समीप भाजपा मंडल महामंत्री व पार्षद धर्मवीर रतेरिया के आवास पर कार्य कर रहा था। इस दौरान उक्त दोनों युवक उसकी बाइक चुरा कर ले गए।
विज्ञापन

बता दें कि यह कोई पहली बार नहीं है, जब नगर में किसी की बाइक चोरी हुई है। शहर में आए दिन लगातार प्रतिदिन किसी न किसी की बाइक चोरी हो रही है। पुलिस बेशक त्योहारी सीजन को लेकर अलर्ट रहने व गश्त करने का दम भर रह रही है, लेकिन यहां दिनदहाड़े भाजपा नेता के आवास के बाहर से बाइक चोरी होना पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाता है। भाजपा मंडल महामंत्री व पार्षद धर्मवीर रतेरिया ने पुलिस को दोनों युवकों की सीसीटीवी फुटेज सौंपते हुए प्रशासन से मांग की है कि चोरों का पता लगा कर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। इस संबंध में सिटी थाना प्रभारी शेर सिंह ने बताया कि उनके पास फोन आया था, जिसके बाद वीटी करवा दी थी। युवकों की तलाश कर रहे है।
विज्ञापन

---------------------------
नहर से मिला अज्ञात का शव
हांसी। उमरा रोड पर स्थित नहर में गली-सड़ी अवस्था में एक व्यक्ति का शव मिला है। सदर थाना प्रभारी उदयभान ने बताया कि मृतक की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। शव करीब 5 से 6 दिन पुराना है, जिसकी उम्र करीब 45 वर्ष है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें