फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिवार सो रहा था आंगन में, चोर जेवर चुरा ले गए

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हिसार।
कृष्णा नगर में प्रभु मंदिर के पास जयनारायण यादव के मकान मेें मंगलवार रात चोर घुस गए और सोने-चांदी के जेवर चुरा ले गए। परिवार आंगन में सो रहा था और घर में कुत्ता भी है। अंदेशा है कि चोरों ने परिवार को नशीला पदार्थ सुंघाकर बेहोश कर चोरी की। पुलिस ने केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

डाबड़ा चौक के पास भारत डीजल सर्विस के नाम से दुकान चलाने वाले जयनारायण, उनके परिजन मंगलवार रात 12 बजे आंगन में सोए थे। जयनारायण पत्नी और बच्चों समेत एक तरफ आंगन में कूलर लगाकर सोए हुए थे। दूसरी तरफ कमरे के आगे उनकी मां सोई थी। एक कमरा खुला था और दूसरे को कुंडी लगी थी। खुले कमरे में अलमारी रखी है। जयनारायण का 12 वर्षीय बेटा पुनीत साई सेंटर में बॉक्सिंग की प्रेक्टिस करता है। पुनीत के एक साथी ने सेंटर में जाने के लिए बुधवार सुबह पांच बजे डोर बेल बजाई तो वह उठा और कमरे में गया। लाइट ऑन मिली और बेड पर कपड़े बिखरे हुए थे। पुनीत ने परिजनों को जगाया। अलमारी चेक की तो सोने-चांदी के जेवर गायब थे। खास बात यह है कि घर में कुत्ता है। न कुत्ता भोंका और न परिजनों को चोरों के घुसने का अंदेशा हुआ। मकान मालिक को अंदेशा है कि चोर नशीला पदार्थ सुंघाकर वारदात को अंजाम दे गए। सिविल लाइन पुलिस ने केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें