फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिसार के युवक से किराए पर गाड़ी कर लूटने का किया प्रयास

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार के युवक से किराए पर गाड़ी लेकर लूटने का प्रयास
विज्ञापन

नारनौंद। दो युवकों द्वारा लूट के इरादे से जींद में एक शादी समारोह में जाने के बहाने हिसार से एक कार को किराए पर लेकर नारनौंद के भैणी अमीरपुर के पास छीनने के प्रयास का मामला सामने आया है। इस दौरान लूट का विरोध करने पर बदमाशों ने कार चालक को गोली मार दी। इससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसको हिसार के एक निजी अस्पताल में दाखिल कराया गया है।
विज्ञापन

कार चालक हिसार के सेक्टर-16 निवासी पवन ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि वह हिसार के फव्वारा चौक के टैक्सी स्टैंड पर अपनी गाड़ी किराए के लिए रखता है। वह अपनी गाड़ी के पास खड़ा था। उसी समय दो युवक आए और जींद जाने के लिए गाड़ी को पूछा। युवकों ने कहा कि उन्होंने एक शादी में जाना है, वापसी में अपने दोस्तों के साथ आ जाएंगे। उसने बताया कि युवकों से जींद छोड़कर आने का 1600 रुपये किराया तय हो गया। जींद जाते समय युवकों ने रास्ते में शराब भी पी। पवन के अनुसार जब वे नारनौंद के भैणी अमीरपुर से थोड़ा आगे निकले तो एक युवक ने उल्टी होने का बहाना बनाकर गाड़ी रोकने को कहा। जब उसने गाड़ी रोकी तो एक युवक ने उसके ऊपर पिस्तौल तान दी। जब वह गाड़ी से नीचे उतरने लगा तो अगली सीट पर बैठे युवक ने गोली चला दी, जो उसके पैर में लगी। इसके बाद बदमाशों ने उसका मोबाइल भी छीन लिया। पवन ने कहा कि इसके बाद वह गाड़ी की चाबी निकालकर रोड पर भागा और सामने से आ रहे ट्रकों को रुकवाया। कुछ दूरी तक बदमाशों ने उसका पीछा भी किया, लेकिन ट्रकों को रुका देख बदमाश वहां से भाग गए। पवन के अनुसार राहगीरों ने उसे जींद के सामान्य अस्पताल में दाखिल करवाया, जहां से डॉक्टरों ने उसे पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया, लेकिन उसके परिजन उसे हिसार ले गए। पुलिस ने कार चालक के बयान पर दो अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। वहीं सीन ऑफ क्राइम की टीम भी मौके पर पहुंची और मौके से साक्ष्य जुटाए।
विज्ञापन

बॉक्स
पवन के बयान पर दो अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। कार को भी कब्जे में लिया गया है। जल्द ही बदमाशों को पकड़ लिया जाएगा।
राजसविंदर, थाना प्रभारी, नारनौंद।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें