फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फ्यूचर मेकर का घाटा पूरा करने चला तो दूसरी कंपनी ने ठगे 11 लाख 60 हजारर रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हिसार। फ्यूचर मेकर का घाटा पूरा करने के चक्कर में एक निवेशक ने 11 लाख 60 हजार रुपये और गंवा दिए। इस बारे में बहल निवासी विनोद कुमार ने आदमपुर थाने में एक्सवे कंपनी के प्रमोटर्स के खिलाफ ठगी और धोखाधड़ी करने का केस दर्ज करवाया है। पुलिस ने तीन आरोपी आदमपुर निवासी सुनील बेनीवाल, कुलदीप धतरवाल व रामबिलास के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
विनोद ने बताया कि उसने फ्यूचर मेकर कंपनी में दो लाख रुपये का निवेश किया था। फ्रॉड हो जाने के कारण उसका पैसा डूब गया। वह अपना घाटा पूरा करना चाह रहा था। तभी उसकी मुलाकात आरोपियों के साथ हुई। तीनों आरोपियों ने आदमपुर में एक्सवे कंपनी का दफ्तर बनाया हुआ था। उन्होंने उसे बताया कि कंपनी का मेन ऑफिस गुरुग्राम में है। कंपनी शेयर मार्केट में काम करती है। कंपनी में पैसा निवेश करने पर निवेश की गई राशि का 3.5 प्रतिशत की दर से 150 दिन तक वापस मिलेंगे। 10 हजार निवेश करने पर 50 हजार रुपये कंपनी वापस करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोस्तों से उधार लेकर लगाए थे रुपये
प्रमोटर्स की तरफ से दिए गए झांसे के कारण उसने 50 हजार रुपये बैंक खाते में डाल दिए। पैसे डालने के छह दिन बाद तक उसके खाते में बताई गई दर से पैसे वापस भी आए। इस पर उसे कंपनी पर पूरा भरोसा हो गया और उसने अपने दोस्तों से उधार लेकर करीबन 11 लाख 60 हजार रुपये कंपनी के खाते में डाल दिए। विकास के अनुसार पिछले एक सप्ताह से उसके खातेे में एक भी पैसा नहीं आया तो वह आदमपुर आया। जब वह कंपनी के दफ्तर पर गया तो वहां पर ताला लगा मिला। इसके बाद वह गुरुग्राम के कंपनी के पते पर गया तो वहां पर कोई दफ्तर नहीं मिला। इसके बाद उसे अपने साथ ठगी होने का अहसास हुआ। आदमपुर थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। आदमपुर थाना एसएचओ सुनील कुुुमार ने इस बारे में कंपनी से जुड़े पांच बैंक खातों को सीज करवा दिया है। इन खातों में ज्यादा राशि नहीं मिली है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें