फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर निगम में सक्षम योजना में लगी महिला कर्मी को अनुबंधित कर्मचारी ने बोले अपशब्द

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हिसार। नगर निगम में सक्षम युवा योजना के तहत लगी महिला कर्मचारी के साथ सहयोगी कर्मचारी द्वारा अपशब्द बोलने का मामला सामने आया है। रोते हुए महिला कर्मचारी ने ज्वाइंट कमिश्नर जयवीर यादव के समक्ष शिकायत की। ज्वाइंट कमिश्नर ने लिखित शिकायत मिलने पर कर्मचारी को रिलीव करने का भरोसा दिलाया। वहीं जानकारी मीडिया में आने के बाद मामले को दबाने का प्रयास किया गया। इसे दो कर्मचारियों के बीच का आपसी व्यवहार का मामला बताकर लिखित शिकायत नहीं मिलने की बात कही गई।

यह है मामला
दरअसल, दोनों ही कर्मचारी एक ही ब्रांच में कार्यरत हैं। वीरवार को सक्षम युवा योजना के तहत लगी महिला कर्मचारी ने एजेंसी के तहत ब्रांच में लगे सहयोगी पुरुष कर्मचारी पर अपशब्द बोलते हुए अभद्र व्यवहार करने का आरोप लगाया। महिला की सहयोग महिला कर्मी ने इस बारे में सुपरिंटेंडेंट को अवगत करवाया। बाद में पीड़ित महिला खुद ज्वाइंट कमिश्नर जयवीर यादव से शिकायत करने पहुंची। ज्वाइंट कमिश्नर ने महिला को आश्वासन दिया कि अगर यह आपसी मामला है तो वह अपने स्तर पर देखें। अगर लिखित शिकायत दी गई तो पुरुष कर्मचारी को रिलीव कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

निगम में पांच साल से अधिक समय से नहीं बनी यौन उत्पीड़न रोकथाम कमेटी
नगर निगम को बने पांच साल से अधिक का समय बीत चुका है। मगर अभी तक महिला कर्मचारियों को सुरक्षा मुहैया करवाने के लिए यौन उत्पीड़न रोकथाम कमेटी का गठन नहीं किया गया है। अधिकारियों की मानें तो कमेटी सिर्फ इसलिए गठित नहीं कर पाए क्योंकि कमेटी में किसी एनजीओ की महिला सदस्य होना जरूरी है और अभी तक उन्हें एनजीओ की महिला सदस्य नहीं मिली है।

इससे पहले भी सामने आ चुका है ऐसा मामला
नगर निगम में इससे पहले भी महिला कर्मचारी के साथ अश्लील शब्दों के प्रयोग से संबंधित मामला सामने आ चुका है। स्वच्छता शाखा के एक कर्मचारी ने अपनी सहयोगी के साथ अश्लील व्यवहार कर दिया था। उस समय भी मामले को दबा दिया गया था। अब इस तरह का दूसरा मामले सामने आने के बाद महिला कर्मचारियों में रोष बना हुआ है।
विज्ञापन


महिला कर्मचारी ने सहयोगी कर्मचारी द्वारा कुछ ऐसे शब्द कहने की बात कही है, जिन्हें ठीक नहीं कहा जा सकता। हालांकि बाद में अन्य कर्मचारियों द्वारा इसे आपसी बातचीत का हिस्सा बताया है। फिर भी मैंने महिला कर्मचारी को लिखित शिकायत देने को कहा है। अगर लिखित शिकायत आई तो कर्मचारी को रिलीव कर देंगे।
-जयवीर यादव, ज्वाइंट कमिश्नर, नगर निगम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें