फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैकेनिक राजू की हत्या के आरोपी की निशानदेही पर खून से सने कपड़े, चाकू बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हिसार। डाबड़ा चौक पुल के नीचे फिश एक्वेरियम बनाने वाले मैकेनिक राजू की चाकू से वार कर हत्या करने के आरोपी सौरभ को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। मंगलवार को आरोपी की निशानदेही पर वारदात में प्रयोग किया गया चाकू और खून से सने कपड़े न्यू मॉडल टाऊन से बरामद किए।
विज्ञापन

तीन दिन पहले उत्तरप्रदेश के गाजीपुर निवासी राजू का शव रेलवे पुलिस ने डाबड़ा चौक रेलवे लाइन के पास बरामद किया था। राजू यहां फिश एक्वेरियम बनाने का कार्य करता था। कुछ दिन पहले ही उत्तरप्रदेश से हिसार आया था। रेलवे पुलिस ने बताया कि 7 सितंबर की रात जूस की रेहड़ी लगाने वाला सौरभ राजू से टकरा गया था। दोनों में विवाद हो गया था। जिसके बाद गुस्साया सौरभ वहां से लौटकर अपने घर चला गया। चाकू लेकर राजू की तलाश करने वापस आया। राजू ईयर फोन लगाकर गाने सुन रहा था तो सौरभ वहां पर पहुंच गया। पीछे से चाकू से वार कर हत्या कर दी। यह वारदात निजी अस्पताल के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। रेलवे पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और आसपास के लोगों से पूछताछ के आधार पर आरोपी की पहचान कर उसे गिरफ्तार कर लिया। रेलवे थाना प्रभारी ओमप्रकाश सैनी ने बताया कि आरोपी सौरभ को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर वारदात में प्रयोग किया गया चाकू और कपड़े बरामद किए। आरोपी सौरभ को मंगलवार को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें