फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो बाइकर ने लिफ्ट देकर पिस्टल प्वाइंट पर रिटायर्ड सूबेदार से 56 हजार रुपये लूटे

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हिसार।
हांसी के पास की ढाणी बुखारी निवासी रिटायर्ड सूबेदार महाबीर सिंह रात के समय ऑटो मार्केट फेज-3 के कम्युनिटी सेंटर में एक शादी समारोह में भाग लेकर बरवाला चुंगी की तरफ पैदल चले थे। पड़ाव मोड़ के पास बाइक सवार दो अनजान युवकों ने उनको लिफ्ट देने के बहाने बिठा लिया और बाईपास पर झाड़ियों में ले जाकर उनसे 56 हजार रुपये, मोबाइल और अन्य सामान लूट लिया।
विज्ञापन

रिटायर्ड सूबेदार महाबीर सिंह ने पुलिस को शिकायत दी कि वह रात के समय ऑटो मार्केट के फेज-3 के कम्युनिटी सेंटर में एक रिश्तेदार की शादी में शामिल होने आए थे। वे खाना खाने के बाद गांव जाने के लिए बरवाला चुंगी की तरफ पैदल चल पड़े। वह कुछ दूर चले थे कि पीछे से बाइक पर दो युवक आए। उन्होंने उनसे पूछा कि कहां जाओगे। मैंने कहा कि हांसी। इस पर उन्होंने यह कहकर उन्हें बीच में बैठा लिया कि बरवाला चुंगी पर छोड़ देंगे। वहां से आपको साधन मिल जाएगा, लेकिन उन्होंने बरवाला चुंगी पर बाइक नहीं रोकी, पूछने पर वे बोले कि आपको हांसी छोड़ देंगे। उसके बाद वे उनको बाईपास पर एयरपोर्ट चौक के पास की झाड़ियों में ले गए। वे वहां पिस्टल और चाकू अड़ाकर 56 हजार रुपये, एक मोबाइल फोन, आई कार्ड और ड्राइविंग लाइसेंस लूटकर फरार हो गए। पड़ाव चौकी पुलिस ने शिकायतकर्ता के बयान पर दो अज्ञात के खिलाफ लूटपाट और आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें