फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेप पीड़ित मासूम के परिजन बोले, मामले की सीबीआई जांच हो

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। नारनौंद एरिया में दरिंदगी का शिकार हुई आठ साल की बच्ची के मामले में घुमंतू जाति के लोगों ने मंगलवार को अस्पताल में नारेबाजी की। इतना ही नहीं नारेबाजी कर रहे लोगों ने सरकार से मामले की सीबीआई जांच कराने की मांग की है। वहीं मंगलवार को राज्य महिला आयोग की सदस्य सुमन बेदी ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की।
विज्ञापन

पीड़िता के पिता मीडिया के सामने बोल चुके हैं कि पुलिस इस मामले में सही जांच नहीं कर रही है। बल्कि हमें परेशान किया जा रहा है। बता दें कि वीरवार रात नारनौंद खंड के एक गांव में आठ साल की बच्ची का अपहरण कर उसके साथ दरिंदगी की गई थी। पता चलने पर परिजन थाना पहुंचे और शिकायत दी। बच्ची की हालत को देखते हुए उसे शहर के एक सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। पुलिस ने घटना के तीन दिन बाद पीड़िता के चाचा को संदिग्ध मानकर गिरफ्तार कर पांच दिन के रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें