फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीबीआई जांच की मांग को लेकर तीन विधायक व पूर्व विधायक ने उठाई आवाज

विज्ञापन
विज्ञापन
उकलाना मंडी।
विज्ञापन

रेप के बाद मासूम से दरिंदगी मामले की अपडेट सांझा न करने के मुद्दे को लेकर शनिवार को संघर्ष समिति पुलिस कार्रवाई पर असंतुष्टि जताते हुए सीबीआई से जांच करवाने की मांग की है। समिति इस मांग को लेकर उप तहसील कार्यालय के सामने धरने पर बैठ गई। धरना पर इनेलो के तीनों विधायक अनूप धानक, वेद नारंग, रणबीर गंगवा व कांग्रेस के पूर्व विधायक नरेश सेलवाल भी शामिल हुए। इससे पूर्व पुरानी अनाज मंडी में संघर्ष समिति की बैठक चेयरमैन राजेंद्र लितानी की अध्यक्षता में हुई। बैठक में कुछ सामाजिक संगठनों एवं खापों के प्रतिनिधियों ने भी भाग लिया। बैठक में वक्ताओं ने कहा कि पुलिस ने एक नाबालिग को मुख्य आरोपी बताकर गिरफ्तार किया है। पीड़ित परिवार इससे संतुष्ट नहीं है। जिस तरह वारदात को अंजाम दिया गया, उससे यह लगता है कि और लोग भी इसमे संलिप्त हैं। समिति के चेयरमैन राजेंद्र लितानी ने कहा कि पूरे देश की भावनाएं इस प्रकरण से जुड़ी हैं। समाज ने मासूम बिटिया को न्याय दिलवाने की समाज के लोगों की जिम्मेदारी है। पुलिस वादा खिलाफी कर सकती है संघर्ष समिति नहीं। उनका यह भी कहना था कि जांच भ्रमित करने वाली नजर आ रही है, क्षेत्र का एक भी आदमी अब तक की जांच से संतुष्ट नहीं हैं। उन्होंने एलान किया कि जब तक सरकार यह मामला सीबीआई को नहीं सौंपती तक तक आंदोलन जारी रहेगा।
नलवा के विधायक रणवीर गंगवा, बरवाला के विधायक वेद नारंग व उकलाना के विधायक अनूप धानक ने संघर्ष समिति को विश्वास दिलाया कि वे और उनके साथी इस संघर्ष में समिति के साथ कदम से कदम मिलाकर चलेंगे। प्रदर्शन में शीला भ्याण, सुरेंद्र लितानी, पूर्व विधायक नरेशल, रामरूवरूप धायल, प्रवीन सभरवाल, रोशन शर्मा, जोगेंद्र सेलवाल, बलबीर बौद्ध, स्वर्णजीत गिल, श्यामसुंदर बंसल, सुनील बूरा, सुनील श्योराण, मीनू लितानी, मियां सिंह, मोलड़ सिंह, मनोज चहल, विनोद धतरवाल, दर्शन गिल आदि अनेक लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------------------
पीड़ित परिवार बन रहा है मोहरा
उकलाना। संघर्ष समिति और प्रशासन के बीच पूरे सच को लेकर पीड़ित परिवार मोहरा बनने लगा है। एक तरफ जहां किसी भी तरह की राहत मिलते वक्त प्रशासन पीड़ित परिवार का यह बयान मीडिया को दिलवा देते हैं कि हम पुलिस व सरकार की अब तक की कार्रवाई से संतुष्ट हैं वहीं संघर्ष समिति के लोगों से मुलाकात के बाद सरकार की कार्रवाई से असंतुष्ट होने की बात कहने लगता है। कल जहां पीड़ित परिवार ने मीडिया के सामने पुलिस द्वारा एक शख्स को पकड़ने की बात करते हुए प्रशासन की सराहना की थी वहीं आज इन लोगों ने संघर्ष समिति की बैठक में पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाए।

संघर्ष समिति बैठी धरने पर, बोली-पुलिस की जांच नहीं उतर रही गले, हो सीबीआई जांच
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें