फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी से चार पिस्टल और 22 कारतूस लेकर आ रहा हथियार सप्लायर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
यूपी से चार पिस्टल और 22 कारतूस लेकर आ रहा हथियार सप्लायर गिरफ्तार
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
सोनीपत।
स्पेशल स्टाफ की टीम ने बहालगढ़ के पास से एक अवैध हथियार सप्लायर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से चार पिस्टल और 22 कारतूस बरामद किए गए हैं। वह हथियार यूपी से लेकर आया था। गिरफ्तार आरोपी झज्जर के गांव सौलदा का रहने वाला चांद सिंह है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर एक दिन के रिमांड पर लिया है।
स्पेशल स्टाफ प्रभारी श्रीनिवास ने बताया कि उनकी टीम में शामिल एएसआई नरेश कुमार अपनी टीम के साथ जीटी रोड बहालगढ़ चौक के पास गश्त कर रहे थे। इसी दौरान उन्हें एक व्यक्ति संदिग्ध अवस्था में बैग लेकर आता दिखाया। पुलिस को देखकर वह तुरंत वापस जाने लगा। जिस पर शक के आधार पर उसे काबू किया गया। पुलिस ने उसके बैग की तलाशी ली तो उसमें हथियार भरे थे। पुलिस ने उसके बैग से चार पिस्टल व 22 कारतूस बरामद किए। पुलिस ने आरोपी को काबू कर लिया। उसने अपनी पहचान चांद सिंह के रूप में दी। पुलिस ने उसके खिलाफ राई थाना में मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को एक दिन के रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन

1.40 लाख में लाया था हथियार
आरोपी ने पुलिस पूछताछ में बताया कि वह हथियार यूपी से एक लाख 40 हजार रुपये में लेकर आया था। उसने हथियारों के लिए यूपी के मथुरा स्थित राधिका विहार निवासी योगेश उर्फ भूरा से सौदा किया था। योगेश के कहने पर यूपी के अर्जुन गढ़ी निवासी राजू ने हथियार लाकर दिए थे। पुलिस अब दोनों आरोपियों का पता लगा रही है।

पहले भी हो चुका है काबू
आरोपी को पुलिस ने इससे पहले भी वर्ष 2009 में अवैध हथियार के मामले में काबू किया था। इतना ही नहीं उसे वर्ष 2009 में एक मामले में दो साल कैद की सजा भी हो चुकी है।
विज्ञापन


आरोपी को चार पिस्टल सहित काबू किया गया है। उसने बताया है वह हथियार यूपी से सप्लाई करने के लिए लाया था। उसे एक दिन के रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है।
श्रीनिवास, प्रभारी, स्पेशल स्टाफ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें