फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अस्पताल परिसर में कहासुनी...

विज्ञापन
विज्ञापन
अस्पताल परिसर में होमगार्ड जवान और चालक के बीच कहासुनी
विज्ञापन

हिसार।
सिविल अस्पताल परिसर में रविवार शाम करीब सात बजे एक होमगार्ड जवान और ऑटो रिक्शा चालक के बीच कहासुनी होने से लोगों की भीड़ लग गई। वहां हंगामे की स्थिति बन गई और काफी संख्या में लोग इकट्ठे हो गए। लोगों ने किसी तरह दोनों में बीचबचाव कराया। लोगों का कहना था कि एक होमगार्ड जवान ने ऑटो चालक से वाहन वहां न खड़ा करने के लिए बोला। इस मसले पर दोनों के बीच कहासुनी हो गई। फिर उनमें बीच-बचाव कराया गया। सिटी थाना प्रभारी ललित कुमार ने बताया कि ऐसा कोई मामला उनकी संज्ञान में नहीं है।
विज्ञापन

.........................................
डीएसपी ने ली महिला थाने में मीटिंग
हिसार। डीएसपी जितेंद्र सिंह खटकड़ ने रविवार को नई पुलिस लाइन स्थित महिला थाने की अधिकारियों और कर्मचारियों की मीटिंग ली। उन्होंने वहां मौजूद महिला अधिकारियों और कर्मचारियों से थाने में आने वाले फरियादियों की बात ध्यान से सुनने और शिकायत पर तुरंत अमल करने की बात कही। इस मौके पर कार्यकारी एसएचओ एसआई मेवा रानी और अन्य मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें