फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उकलाना की मासूम बच्ची के रेप व हत्या मामले का आज आएगा फैसला

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हिसार। उकलाना में छह साल की मासूम के साथ दरिंदगी के बाद हत्या के मामले में अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश डीआर चालिया की अदालत अब बुधवार को फैसला सुनाएगी। पहले यह फैसला मंगलवार को सुनाया जाना था, लेकिन किन्हीं कारणों से नहीं सुनाया जा सका। अब बुधवार को अदालत अपना फैसला सुनाएगी। इससे पहले 12 सितंबर को नाबालिग आरोपी को दोषी करार दिया गया था।
विज्ञापन

8 सितंबर 2017 को उकलाना के टेलीफोन एक्सचेंज मोहल्ले में छह साल की मासूम बच्ची को उसकी झोंपड़ी से अपहरण करके करीब 17 वर्षीय युवक खाली प्लॉट में ले गया था। युवक ने बच्ची के साथ दरिंदगी की सभी हदें पार करते हुए पहले रेप किया, उसके बाद उसके निजी अंगों में लकड़ी डाल दी। बच्ची का गर्भाश्य व आंत फटने और अधिक खून बहने के कारण उसकी मौत हो गई। पुलिस ने करीब छह दिन की कड़ी जांच-पड़ताल के बाद पड़ोस में ही रहने वाले युवक को गिरफ्तार किया था। तभी से मामले की अदालत में सुनवाई चल रही थी। 12 सितंबर को युवक को अदालत ने धारा 302, 376, 363, 450, पोक्सो व एससी-एसटी एक्ट के तहत दोषी करार देकर सजा सुनाने के लिए 18 सितंबर का दिन निर्धारित किया था। मंगलवार को दिनभर लोगों की नजरें इस मामले के फैसले पर टिकी रहीं। मगर दोपहर बाद न्यायाधीश की ओर से बुधवार को फैसला सुनाने की बात कही गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें