फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भ्रूण लिंग जांच : अस्पताल के गेट पर पकड़ी नर्स, मास्टरमाइंड फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हिसार।
भिवानी के स्वास्थ्य विभाग की टीम ने हिसार की टीम के साथ दिल्ली रोड के एक निजी अस्पताल के गेट से सिटी एरिया के एक निजी अस्पताल की नर्स को 29 हजार रुपये समेत धर दबोचा। वह बोगस ग्राहक के भ्रूण की जांच करवाकर निकली थी। नर्स को बाद में पता चला कि गर्भवती महिला बोगस ग्राहक है और उसकी रिश्तेदार बतानी वाली महिला एक पुलिसकर्मी है। पुलिस ने कैमरी रोड की नर्स को हिरासत में ले लिया। मास्टरमाइंड फरार है। सिविल लाइन पुलिस ने दोनों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस अस्पताल की भूमिका की जांच कर रही है।
स्वास्थ्य विभाग की भिवानी जिले की टीम ने डिप्टी सीएमओ डॉ. तेजपाल शर्मा को मामले से अवगत कराया। भिवानी की टीम एक गर्भवती महिला को साथ लेकर पहुंचे थी। गर्भवती महिला के साथ सादे लिबास में एक महिला पुलिसकर्मी और एक चालक था। वे कार में तय योजना के अनुसार फोरव्हीलर चौक पर पहुंचे और निजी अस्पताल की नर्स से बातचीत की। नर्स ने बताया कि भ्रूण लिंग जांच के 30 हजार रुपये लगेंगे। दिल्ली रोड के एक अस्पताल में चलना पड़ेगा। टीम ने पहले से 2000 रुपये के 15 नोट की मोबाइल से फोटो खींच रखी थी। नर्स बोगस ग्राहक को दिल्ली रोड के अस्पताल में ले गई। टीम की उस पर नजर थी, लेकिन नर्स बेखबर थी। उसके बाद नर्स गर्भवती महिला को बोली कि वह चुपचाप अल्ट्रासाउंड करा ले। वह इस बारे में किसी से बात न करे, ऐसे अल्ट्रासाउंड कराए। जैसे रूटीन में होता है। नर्स ने एक 900 रुपये और दूसरी 100 रुपये की पर्ची कटवाई और बोगस ग्राहक का अल्ट्रासाउंड करा दिया। फिर नर्स बाहर ले जाकर गर्भवती महिला को बोली कि वह फोन पर रिजल्ट बता देगी।
विज्ञापन

गेट पर आते ही नर्स धरी, नकदी बरामद
टीम सदस्य नर्स के पीछे थे। पुलिस और टीम ने अस्पताल के गेट पर कैमरी रोड की नर्स को धर दबोचा और पर्स से 29000 रुपये बरामद किए। 1000 रुपये अंदर खर्च हो गए। तब नर्स को पता चला कि वह पुलिस की गिरफ्त में है।
पुलिस को मास्टरमाइंड की तलाश
स्वास्थ्य विभाग के सूत्रों के अनुसार पिछले साल जुलाई में टीम ने 20 हजार रुपये में सौदा तय कर 12 क्वार्टर में एक दाई को बोगस ग्राहक का गर्भपात करते पकड़ा था। पुलिस ने केस दर्ज कर ऋषि नगर के जोगेंद्र और दाई के खिलाफ केस दर्ज किया था। वे अब जमानत पर बाहर हैं। पकड़ी गई नर्स ने उसी जोगेंद्र को मास्टरमाइंड बताया है, वह फरार है।
विज्ञापन


दिल्ली रोड के एक अस्पताल में दूसरे अस्पताल की एक नर्स 30 हजार रुपये में लिंग जांच कराने के मामले में पकड़ी है। अस्पताल की मिलीभगत अभी सामने नहीं आई है। फिर भी अस्पताल के किसी कर्मी की मिलीभगत से इनकार नहीं किया जा सकता। मामले की गहराई से जांच की जा ही है। कोई भी दोषी मिले, बख्शा नहीं जाएगा। नर्स और जोगेंद्र पर पीएनडीटी एक्ट और विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कराया है।
-डॉ. टीपी शर्मा, डिप्टी सीएमओ, हिसार

-नर्स से 30 में से 29 हजार रुपये बरामद, केस दर्ज
-गर्भपात के एक मामले में पहले पकड़ा जा चुका मास्टरमाइंड, आया हुआ था जमानत पर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें