फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बकाया पैसे मांगने गए तो भाइयों ने दो महिलाओं से की छेड़छाड़

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। जिले के एक गांव की दो महिलाओं ने गांव निवासी दो भाइयों पर उनके साथ छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया है। महिलाओं की शिकायत पर सदर थाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 294, 323, 34, 354-ए और 506 के तहत केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में पीड़िता ने बताया कि मैंने पांच किले ठेके पर लेकर गांव के ही एक व्यक्ति को आधे हिस्से पर खेती करने के लिए दे रखे हैं। खेतों की बुवाई व देखभाल का काम व्यक्ति ही करता है। इस दौरान मैंने व्यक्ति को कई बार पैसे दिए। अप्रैल में गेहूं की फसल कटाई के बाद आरोपी ने फसल बुवाई से मना कर दिया। इस पर मैंने उसे बकाया रकम का हिसाब करने को कहा, लेकिन आरोपी ने मना कर दिया। 21 मई को मैं और मेरी बहन बकाया रकम मांगने के लिए व्यक्ति के घर गए। यहां व्यक्ति व उसका भाई मौजूद थे। जब मैंने उक्त व्यक्ति से हिसाब करने को कहा तो वह और उसका भाई गालियां देने लगे और उसके भाई ने छेड़छाड़ की। साथ ही व्यक्ति ने भी उसके साथ बदसलूकी की। मेरी बहन ने मुझे छुड़वाने की कोशिश की तो दोनों भाइयों ने उसके साथ भी मारपीट की। साथ ही मुझे जबरदस्ती पकड़कर अंदर कमरे में ले जाने की कोशिश की। मैंने शोर मचाया तो मेरा मुंह दबा लिया और बोले-कि ज्यादा शोर किया तो तुझे व तेरी बहन को जान से मार देंगे और तेरे व तेरे परिवार वालों के खिलाफ एससी-एसटी का केस दर्ज करा देंगे। इसके बाद मैं और मेरी बहन किसी तरह वहां से आ गए और घर वालों को घटना के बारे में बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें