फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अग्रोहा में होटल में तोडफोड़,बाईक को आग लगाई

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हिसार। अग्रोहा में वीरवार देर रात कुछ हमलावरों ने एक होटल में तोड़फोड़ कर दी। इसके इलावा हमलावरों ने वहां पर खड़ी होटल मालिक की बाईक को भी आग लगा दी। इस बारे में अग्रोहा पुलिस थाने को होटल मालिक गांव नंगथला के जुगदीप ने शिकायत दी है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि अग्रोहा ने होटल चलाता है। वीरवार को रात के दस बजे वह अपने होटल के काउंटर पर बैठा था। तभी वहां लाठी-डंडे लेकर पहुंचे कुछ हमलावरों ने उसके होटल पर हमला कर दिया। हमलावरों में बलवंत, अश्विनी, अमित, सुभाष के अलावा कई अन्य भी शामिल थे। आरोपियों ने उसके होटल में घुसते ही उसके साथ मारपीट करनी शुरू कर दी। बाहर खड़ी उसकी बाइक को आग के हवाले कर दिया। हमलावरों ने होटल की मेज-कुर्सियों को तोड़ डाला व काउंटर के शीशे तोड़ दिए। इन्होंने उसको होटल बंद करने की धमकी दी। मामले में जांच कर्मी बलवान सिंह ने बताया कि होटल में तोड़फोड़ करने व बाइक को आग लगाने की शिकायत मिली है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। आज दोनों पक्षों को थाने में बुलाया गया था। जांच होने के बाद आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें