फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक पिता और भाई को जगाकर बोला- मैंने खुद को गोली मार ली, पैदल पहुंचा अस्पताल

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हिसार।
मॉडल टाउन में शुक्रवार सुबह करीब छह बजे 24 साल के साहिल खुराना ने घर की छत पर दोस्त से मांगकर लाए लाइसेंसी रिवॉल्वर से खुद को सीने में गोली मारकर घायल कर लिया। खून से लथपथ होकर नीचे उतरा और कमरे में जाकर पिता महेंद्र सिंह और भाई हिमांशु को जगाकर बोला, मैंने खुद को गोली मार ली है। वह फिर परिजनों के साथ पैदल घर के पास के एक अस्पताल में पहुंचा। फिर परिजन उसे एक वाहन में दूसरे अस्पताल में ले गए। सिविल लाइन पुलिस ने साहिल के खिलाफ आत्महत्या का प्रयास करने का केस दर्ज किया है।
साहिल के छोटे भाई हिमांशु ने बताया कि करीब ढाई साल पहले बीमारी के कारण हमारी मां सरोज का निधन हो गया था। तब साहिल जॉब करता था। वह मां के निधन के बाद नौकरी छोड़कर घर रहने लगा। मां के निधन का असर उसके दिलोदिमाग पर ऐसा असर पड़ा कि वह मानसिक रोगी हो गया। शहर के एक निजी अस्पताल में उसका उपचार चल रहा था। वह अब कुछ दिनों से ठीक था। साहिल ने सुबह अचानक खुद को गोली मारकर घायल कर लिया। हिमांशु की मानें तो सुबह छह बजे भाई साहिल घर की छत पर गया और उसने खुद को सीने में गोली मार ली। मैं पिता के साथ कमरे में सोया हुआ था। गोली मारने के बाद भाई नीचे आया और हमें जगाकर बोला, मैंने खुद को गोली मार ली है। यह कहकर वह अस्पताल के लिए निकल लिया। हम उसे पास के एक अस्पताल में ले गए, फिर उसकी गंभीर हालत को देखते हुए शहर के दूसरे निजी अस्पताल में दाखिल कराया। घायल युवक अविवाहित है। सिविल लाइन थाना पुलिस ने साहिल के खिलाफ आत्महत्या के प्रयास का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने असलाह कब्जे में लिया
परिजनों की मानें तो साहिल किसी दोस्त का लाइसेंसी रिवॉल्वर मांगकर लाया था, जिससे उसने खुद को गोली मारकर घायल कर लिया। सिविल लाइन थाने के एसआई डोगर सिंह ने बताया कि असलाह कब्जे में ले लिया है। अभी साहिल उपचाराधीन है। डिस्चार्ज होने के बाद उससे असलाह के बारे में पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें