फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजेश क्राइम फाइल ए क

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हिसार।
सदर थाना पुलिस ने भगाना गांव के दो युवकों को बाइक चोरी करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। चेकिंग के दौरान एएसआई नरेंद्र सिंह की टीम ने कागजात जांचने के लिए बाइक को रुकवाया था। युवक पुलिस के इशारा करने पर मौके से भागने लगे थे। पुलिस ने उन्हें काबू कर पूछताछ की और बाइक के कागजात मांगे तो युवकों ने पूरा मामला उजागर कर दिया। गिरफ्तार युवक भगाना निवासी आशीष और मोहन हैं।
सदर थाना पुलिस ने बताया कि युवकों ने पूछताछ में बताया है कि वे खेतीबाड़ी का काम करते हैं। पिछले दिनों वे मय्यड़ गांव के स्टेडियम में खेल देखने के लिए आए थे। बाइक लॉक नहीं थीं। उन्होंने बाइक चोरी कर ली। मामले की शिकायत नियाणा गांव निवासी रणबीर ने दी थी। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाइक चोरी में फतेहाबाद का गोलू गिरफ्तार
उधर, उकलाना थाना पुलिस ने बाइक चोरी करने के आरोप में फतेहाबाद जिले के पारता गांव निवासी चंद्र उर्फ गोलू को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए अभियुक्त ने कांव किनाला निवासी राजेंद्र की उकलाना में एक निजी अस्पताल के सामने से बाइक चोरी की थी। पुलिस ने उसे प्रोडक्शन वारंट पर लेकर एक दिन के रिमांड पर लिया था। युवक ने चोरी की बाइक झाड़ियों में छिपा रखी थी। पुलिस ने बाइक बरामद कर एक दिन के रिमांड के बाद अभियुक्त को जेल भेज दिया है।


स्टेडियम में गए थे खेल देखने, नहीं लगा था लॉक, उठा लाए बाइक, दो काबू
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें