फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लिंग जांच का एक और आरोपी गिरफ्तार, एक दिन के रिमांड पर

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
बास (हिसार)। गांव महंदा में एक घर में पोर्टेबल अल्ट्रासाउंड मशीन से गर्भवती महिलाओं के पेट में पल रहे भ्रूण की लिंग जांच करने के मामले में एक और आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने हरजिंद्र उर्फ लाला को शनिवार की देर रात गिरफ्तार कर रविवार को अदालत में पेश किया। यहां से उसे एक दिन के रिमांड पर बास पुलिस को सौंप दिया गया है। अब पुलिस रिमांड के दौरान उससे पूछताछ करेगी।
विज्ञापन

गांव महंदा में 11 जून को सामान्य अस्पताल हिसार के डिप्टी सिविल सर्जन डा. टीपी शर्मा व पुलिस विभाग से डीएसपी नरेंद्र कादियान की टीम ने रेड की। रेड के दौरान मशीन से गर्भवती महिलाओं के पेट में पल रहे बच्चों के लिंग की जांच करने का गोरखधंधा पकड़ा गया। लिंग जांच का काम हिसार निवासी एक झोलाछाप डॉ. राकेश व उसका सहयोगी पवन करते थे। टीम की रेड होते ही डॉ. राकेश भ्रण लिंग जांच करने वाली मशीन लेकर छत से कूद गया था, जिसके कारण उसके पैर में चोट लग गई। पुलिस ने राकेश व पवन को मौके से ही गिरफ्तार कर लिया। मगर रोशनखेड़ा का पूर्व सरपंच हरजिंद्र उर्फ लाला व मकान मालिक दलबीर भागने में कामयाब हो गए। शनिवार को हरजिंद्र उर्फ लाला को गिरफ्तार कर लिया। वहीं इस मामले में मकान मालिक दलबीर अब भी पुलिस गिरफ्त से बाहर है। बास थाना प्रभारी कश्मीरी लाल ने बताया कि मकान मालिक दलबीर व रोशनखेड़ा का पूर्व सरपंच हरजिंद्र उर्फ लाला भागने में कामयाब हो गए थे। शनिवार को हरजिंद्र उर्फ लाला को गिरफ्तार कर लिया है। रिमांड के दौरान उससे पूछताछ करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें