फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम फ्लाइंग व आबकारी विभाग का संयुक्त छापा

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हिसार।
सीएम फ्लाइंग और आबकारी एवं एक्साइज डिपार्टमेंट की टीम ने मंगलवार दोपहर को विकास नगर में छापा मारकर देसी शराब के एक अवैैध ठेके का भंडाफोड़ किया। पुलिस ने वहां से शराब की 744 पेटियां बरामद कर जींद के गांव पांडू पिंडारा के देवेंद्र के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया है।
सीएम फ्लाइंग और एक्साइज डिपार्टमेंट के पास सूचना पहुंची थी कि विकास नगर में देसी शराब का अवैध ठेका चलाया जा रहा है। इस पर सीएम फ्लाइंग के इंस्पेक्टर विक्रम भादू, एएसआई रणधीर सिंह, ईश्वर सिंह, जयबीर और पवन कुमार की एक टीम गठित की गई। आबकारी एवं एक्साइज डिपार्टमेंट ऑफिस कार्यालय मेें एईटीओ सुग्रीव कुमार, इंस्पेक्टर होशियार सिंह और नीलम की टीम गठित की गई। फिर दोनों टीमों ने तालमेल कर बताए गए स्थान पर छापा मारा। विकास नगर की एक दुकान में देसी शराब के ठेके का बोर्ड लगाकर सरेआम शराब बेची जा रही थी। जींद के गांव पिंडारा का देवेंद्र कुमार टीम को मिला। टीम ने उससे ठेके से संबंधित कागजात दिखाने को कहा तो वह कोई दस्तावेज पेश नहीं कर पाया। टीम ने एक कैंटर मंगवाकर पेटियां उठानी शुरू कर दीं। टीम देसी शराब की 744 पेटियां कैंटर में लेकर शाम को सिटी थाने पहुंची। पुलिस ने देवेंद्र को हिरासत में ले लिया। पड़ाव चौकी इंचार्ज शमशेर सिंह ने बताया कि आबकारी अधिनियम के तहत केस दर्ज कर जींद के गांव पांडू पिंडारा के देवेंद्र कुमार को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहले एक कंपनी चलाती थी शराब का गोदाम
पुलिस जांच में सामने आया है कि जिस दुकान में शराब का ठेका पकड़ा है, उस दुकान और उसके पीछे वाले हिस्से में एक कंपनी पहले शराब का गोदाम चलाती थी। बाद में कंपनी ने मकान खाली कर दिया था। उसके बाद एक आदमी ने अगले भाग की दुकान में हेयर सैलून चलाना शुरू कर दिया था। बाद में सैलून बंद हुआ तो उसमें अवैध ठेका खोल दिया गया। टीम ने छापा मारकर अवैध ठेके पर कार्रवाई कर उसे बंद करा दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें