फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लडायन परीक्षा केन्द्र से शारीरिक शिक्षा का पेपर हुआ लीक

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झज्जर।
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की वार्षिक परीक्षाओं के दौरान इस बार नकल के तमाम रिकॉर्ड झज्जर जिले में पहले ही दिन से टूट गए हैं। मंगलवार को हुए 12वीं कक्षा के फिजिकल के पेपर में गांव लडायन के परीक्षा केंद्र पर परीक्षा शुरू होने के साथ ही प्रश्न-पत्र आउट हो गया। मंगलवार को विद्यार्थियों के साथ नकल कराने आए युवाओं के हाथों में आउट हुए पेपर की प्रतियां देखी गई। कई युवाओं के मोबाइल में भी आउट हुए प्रश्नपत्र की प्रतियां देखी गई। पेपर लीक होने का खुलासा परीक्षा खत्म होने से पहले ही 12वीं कक्षा के परीक्षार्थी द्वारा किया गया।
छात्र नितेश गांव लडायन के परीक्षा केंद्र में परीक्षा देने पहुंचा था। लेकिन गांव छुछकवास में जाम लगा होने के कारण वह 15 मिनट देरी से परीक्षा केंद्र पहुंचा। इसके बाद केंद्र अधीक्षक द्वारा छात्र नितेश को परीक्षा में नहीं बैठने दिया गया। इसके बाद जैसे ही नितेश परीक्षा केंद्र से बाहर आया तो एक नहीं अनेक युवाओं के पास फिजिकल के प्रश्न पत्र की प्रतियां देखकर हैरान रह गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

छात्र नितेश का आरोप है कि मोबाइल फोन में अनेक लोगों के पास व्हाट्स ऐप पर फिजिकल का प्रश्न-पत्र परीक्षा शुरू होने के बाद ही आ गया। इस विषय में गांव में पड़ताल की गई तो कई ग्रामीणों ने कहा कि लडायन गांव के परीक्षा केंद्र में निजी विद्यालय के विद्यार्थियों का परीक्षा केंद्र है और पहले ही दिन से इस बार रिकॉर्ड तोड़ नकल हो रही है। ऐसा केंद्र अधीक्षक और निजी स्कूल संचालकों की मिलीभगत के चलते हो रहा है। बोर्ड कंवीनर दलीप सिंह का कहना है कि उनके संज्ञान में मामला नहीं आया। यदि ऐसा हुआ है तो मामले की जांच की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें