फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बर्तन की दुकान से डेयरी संचालक के 70 हजार रुपये चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
बर्तन की दुकान में भिवानी के डेयरी संचालक के 70 हजार चोरी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
हिसार।
गांधी चौक की बर्तन की दुकान से शनिवार को भिवानी के गांव देवास निवासी डेयरी संचालक विनोद कुमार के किसी ने 70 हजार रुपये चुरा लिए। सिटी थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है।
देवास निवासी विनोद कुमार ने बताया कि वह शनिवार को अपनी पिकअप गाड़ी में गांधी चौक पर आया था। उसने एक दुकान पर पहले से बर्तनों का ऑर्डर दे रखा था। वह गाड़ी खड़ी कर दुकान में पहुंचा तो दुकानदार ने चार-पांच ग्राहकों को निपटाने की बात कहकर उनको गाड़ी खुले में खड़ी करके आने की बात कही। उसके बाद वह पड़ाव चौक के पास गया और वहां गाड़ी खड़ी करके लौटा। उसने सोचा कि दुकान से रिक्शा में बर्तन पड़ाव चौक तक ले जाकर वहां गाड़ी में रख लेगा। विनोद फिर दुकान पर पहुंचा तो चार-पांच ग्राहक मौजूद थे और दुकानदार उनको डील कर रहा था। वह पीछे सीट पर बैठ गया। सीट पर करीब 15 साल का एक किशोर भी बैठा था। दुकानदार ग्राहकों को निपटाने के बाद विनोद से बात करने लगा और नौकर से उनका सामान उठाकर लाने की बात कही। तब तक ग्राहक और किशोर जा चुके थे। विनोद ने कुर्ते की जेब में हाथ मारा तो 70 हजार रुपये गायब मिले। फिर उसने दुकानदार को अवगत कराया। सिटी थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस खंगाल रही सीसीटीवी
पुलिस सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची और जांच की। पुलिस ने दुकान का सीसीटीवी खंगाला है। उसमें शिकायतकर्ता के पास किशोर बैठा दिख रहा है, लेकिन फुटेज में उसकी पीठ दिख रही है, चेहरा नहीं। पुलिस अब आसपास की दुकानों के बाहर लगे सीसीटीवी खंगालेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें