फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज प्रताडना में महिला के पति व सास-ससुर के खिलाफ केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
दहेज प्रताड़ना में महिला के पति और सास-ससुर के पर केस दर्ज
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
सिवानी मंडी। शहर की एक युवती को ससुराल पक्ष के लोगों ने दहेज में ऑल्टो कार व एक लाख की नकद राशि नहीं दिए जाने पर कथित रूप से मारपीट कर ससुराल से बाहर निकाल दिया। मामले को लेकर कई बार पंचायतें भी हुई और मामला सिरे नहीं चढ़ा तो युवती शिकायत लेकर थाने पहुंची जहां पुलिस ने युवती के बयान पर उसके पति, सास व ससुर के खिलाफ दहेज प्रताड़ना, मारपीट व जान से मारने की धमकी का मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार शहर के वार्ड संख्या दस की पुष्पा पुत्री संतलाल की शादी वर्ष 2017 में हिसार जिला के गांव बीड़ बबरान निवासी बलराम के पुत्र संदीप के साथ हुई थी। पुष्पा के मुताबिक शादी के वक्त उसके परिजनों ने मांग के अनुरूप दान दहेज के रूप में ससुराल पक्ष के लोगों को दिया था। आरोप है कि शादी के बाद जैसे ही वह ससुराल पहुंची तो उसे शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जाने लगा। पति दहेज में ऑल्टो कार तो ससुर एक लाख नकदी की मांग करने लगे। इसे लेकर कई बार पंचायतें भी हुई लेकिन ससुराल पक्ष के लोग अपनी मांग पर अड़े रहे। विवाहिता के मुताबिक गत सात जनवरी को ससुराल वालों ने उसे मांग पूरी नहीं किए जाने पर मारपीट कर घर से निकाल दिया और जान से मारने की धमकी भी दी। इसके बाद पीड़ित महिला थाने पहुंची और अपनी शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने युवती की शिकायत पर उसके पति संदीप, ससुर बलराम और सास कृष्णा के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें