अवैध हथियार सहित युवक काबू, जेल भेजा
सिवानी मंडी। सीआईए पुलिस स्टाफ भिवानी ने उपमंडल के गांव कालोद से एक युवक को अवैध हथियार सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 315 बोर का एक देशी पिस्तौल सहित एक जिंदा कारतूस बरामद किया है। पुलिस को सूचना मिली थी कि गांव कालोद में एक युवक अवैध रूप से हथियार लेकर घूम रहा है। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर गांव के बस अड्डा पर दबिश दी तो आरोपी युवक ने भागने का प्रयास किया लेकिन पुलिस ने उसे थोड़ी ही दूरी पर धर दबोचा। पुलिस ने आरोपी राजसिंह वासी देवावास की तलाशी ली तो उसके पास से देशी पिस्तौल के अलावा एक जिंदा कारतूश भी बरामद हुआ। पुलिस ने राजसिंह को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। आरोपी को वीरवार को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।