घर में घुसकर तोड़फोड़ और छेड़छाड़ करने का मामला दर्ज
हिसार। शहर की एक महिला ने तीन युवकों के खिलाफ घर में घुसकर तोड़फोड़ और छेड़छाड़ करने का मामला दर्ज कराया है। महिला थाने में दी शिकायत में शहर निवासी 40 वर्षीय महिला ने आरोप लगाया कि तीन युवक संजू, सुनील व काका शनिवार रात करीब 11 बजे उसके घर में जबरन घुस गए। उन्होंने घर में तोड़फोड़ की, शीशे तोड़ दिए, ईंटे बरसाईं और उनके साथ छेड़छाड़ की। महिला थाना की इंस्पेक्टर सुनीता ने बताया कि महिला की शिकायत पर तीनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
गाड़ी का शीशा तोड़कर 2700 रुपये चुराए
दूसरी ओर आठ मरला कॉलोनी निवासी सुनील ने पीएलए चौकी में दो युवकों के खिलाफ शिकायत दी है। पुलिस को दी शिकायत में उसने बताया कि बीती रात दो युवक उसकी गाड़ी का शीशा तोड़कर गाड़ी में रखे 2700 रुपये चुरा ले गए। उसने कहा कि सीसीटीवी में आरोपियों के चेहरे साफ दिखाई दे रहे हैं, जो संजू व काका हैं। उसने पुलिस को सीसीटीवी की फुटेज भी उपलब्ध कराई है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।