फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व मंत्री छत्रपाल के फूफा के हत्यारोपी गिरफ्त से बाहर

विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौंद।
विज्ञापन

पूर्व मंत्री एवं भाजपा नेता प्रो. छत्रपाल के फूफा के हत्यारे दो दिन बाद भी पुलिस के हत्थे नहीं चढ़े। पुलिस आरोपियों को पकड़ने के लिए उनके ठिकानों पर दबिश दी। ग्रामीणों ने मांग की है कि जल्द आरोपियों को पकड़ा जाए।
विज्ञापन

रविवार की शाम को गांव धर्मखेड़ी में गांव के ही युवक आजाद ने अपने पड़ोस में रहने वाले मांगेराम की पीट पीटकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने इस मामले में आरोपी आजाद और उसके भाई पंच मीर सिंह पर हत्या और छेड़छाड़ का मामला दर्ज कर लिया था, लेकिन दो दिन बाद भी पुलिस आरोपियों को पकड़ने में नाकाम रही है। पुलिस आरोपियों को पकड़ने के लिए उनके संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है, लेकिन आरोपी अभी तक पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं। इस संबंध में बास थाना प्रभारी प्रह्लाद सिंह ने बताया कि आरोपियों को पकड़ने के लिए दो टीमें बनाई हुई हैं। जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें