फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटी के साथ दरिंदगी....

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हिसार।
शहर के एक कॉलेज में बीए थर्ड ईयर की छात्रा से रेप का का मामला सामने आया है। पीड़िता ने सोमवार को एसपी आवास पहुंचकर उनसे मामले की शिकायत की है। इतना ही नहीं पीड़िता ने गुहार लगाई कि आरोपी उसे शादी का झांसा देकर रेप करता रहा और आज उसकी शादी होनी है, मैडम इसे रुकवाओ। एसपी ने युवती की पूरी बात सुनी और उसे महिला थाने भेज दिया। महिला थाने में जाते ही पीड़िता की शिकायत पर अभियुक्त के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। एसपी के आदेश पर महिला पुलिस ने तुरंत आरोपी पक्ष से बात की। आरोपी युवक के पक्ष के कुछ लोग थाने भी गए। हालांकि आरोपी की शादी थी, इसलिए वह पुलिस के समक्ष पेश नहीं हो सका। इस मामले के बाद अगले दिन पुलिस ने आरोपी पर मामला दर्ज कर लिया है।
पीड़िता ने बताया कि उसकी शास्त्री नगर निवासी एचएयू कर्मचारी सूरज के साथ कॉलेज टाइम से फ्रेंडशिप है। छह साल पहले गवर्नमेंट कॉलेज में उससे दोस्ती हुई थी। सूरज तब शादी का झांसा देकर उसे घर ले गया था और रेप किया था। वह तभी से उससे रेप करता आ रहा है। उसे पता चला कि सोमवार को उसकी शादी दूसरी युवती से होने जा रही है। उसे रुकवाया जाए। उसने बताया कि सूरज ने उससे घर में 12 नवंबर को भी रेप किया। महिला थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर नामजद सूरज के खिलाफ झांसे में लेकर रेप करने का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


छात्रा की शिकायत पर शास्त्री नगर के सूरज के खिलाफ रेप का केस दर्ज कर लिया है। आरोपी की अभी तक गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं। -सरोज बाला, एसएचओ महिला थाना हिसार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें