फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पराली जलाने वाले 60 किसानों पर जुर्माना

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हिसार।
धान की पराली जलाने वाले 60 किसानों पर विभाग की अलग-अलग टीमों ने 1 लाख 55 हजार रुपये का जुर्माना वसूला है। कृषि विभाग की ओर से पराली प्रबंधन अपनाए जाने पर किसानों को प्रति हेक्टेयर 2000 रुपये का अनुदान देने का एलान किया गया है।
विज्ञापन

डीसी निखिल गजराज ने बताया कि नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल, पंजाब एंड हरियाणा हाई कोर्ट और प्रदेश सरकार के निर्देशानुसार बढ़ते पर्यावरण प्रदूषण पर रोक के लिए खेतों में पराली जलाने पर कार्रवाई की जा रही है। किसानों पर जुर्माना लगाया जा रहा है। जुर्माना अदा न करने वालों के खिलाफ केस दर्ज कराया जाएगा। अलग-अलग टीमों ने पराली जलाने वाले 60 किसानों पर जुर्माना करते हुए अब तक 1 लाख 55 हजार रुपये वसूल किए गए हैं। जिसमें हांसी एरिया में 16, उकलाना एरिया में 17, बरवाला में दो, नारनौंद में एक, हिसार में चार लोगों पर जुर्माना किया गया है। हरियाणा रिमोट सेंसिंग एप्लीकेशन (हरसैक) सेंटर की ओर से रोजाना की रिपोर्ट डीसी को भेजी जा रही है। इसमें बताया जाता है कि किस गांव में कहां पर किसानों ने पराली को जलाया है। गांव का नाम मिलने के बाद सहायक कृषि अधिकारी, पटवारी मौके पर पहुंच मुआयना करते हैं। पराली जलाई गई तो किसान पर जुर्माना लगाया जाता है। कृषि विभाग द्वारा जिला में 2400 हेक्टेयर धान के प्रदर्शन (डेमो) आयोजित किए जाएंगे। इनके माध्यम से किसानों को पराली के प्रबंधन के बारे में और अधिक जागरूक किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें