फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला फूल नहर में बहाने गई थी, चोरों ने खंगाल दिया मकान

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। मॉडल टाउन के एक मकान में महिला ताले लगाकर नवरात्र के फूल और राख आदि नहर में बहाने चली गई। पीछे से चोरों ने उनके मकान को खंगाल डाला और 50 हजार रुपये की नकदी व जेवरात चोरी कर ले गए। पीड़ित ने अर्बन एस्टेट थाना पुलिस को इसकी शिकायत दी है। पुलिस शिकायत दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में मॉडल टाउन के ओम एन्क्लेव निवासी खस्ती वल्लभ जोशी ने बताया कि वह जिंदल में नौकरी करता है। सोमवार को वह ड्यूटी पर था और उसके बच्चे स्कूल गए हुए थे। उसकी पत्नी सोमवार दोपहर नवरात्र पर पूजा-पाठ के फूल आदि सामग्री को नहर में बहाने के लिए मकान को ताला लगाकर चली गई। करीब आधे घंटे बाद जब वह घर पहुंची तो मकान का मेन गेट का ताला टूटा हुआ था। उसने अंदर जाकर देखा तो अंदर के कमरों के ताले भी टूटे थे और कमरों में सामान बिखरा पड़ा था। उसने इसकी सूचना अपने पति और पुलिस को दी। जोशी के अनुसार चोर उसके घर से 50 हजार रुपये नकद, गहने व अन्य सामान चोरी कर ले गए। अर्बन एस्टेट थाना पुलिस मौके पर पहुंची और फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट टीम को मौके पर बुलाया, जिसमें घटनास्थल से सुराग एकत्रित किए। जांचकर्ता अर्बन एस्टेट थाना के रविंद्र के अनुसार शिकायत के आधार पर अज्ञात के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 454, 380 के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें