फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होटल पर सिलेंडरों से गैस कर रहे थे चोरी, पुलिस-डीएफएससी की रेड,

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हिसार। पुलिस और जिला खाद्य एवं आपूर्ति विभाग की संयुक्त रेड में सिलिंडरों से गैस चोरी करते पाए जाने पर 85 सिलिंडर जब्त किए गए। अग्रोहा थाना पुलिस ने एसआई डोगर सिंह की शिकायत पर ट्रक चालक जम्मू कश्मीर के राजौरी जिले के कालाकोट गांव निवासी गुरदेव और लांधड़ी में जगत पैलेस होटल के मालिक राजस्थान के हनुमानगढ़ जिले के बीबीपुर गांव निवासी जोगेंद्र के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

मामले के अनुसार अग्रोहा पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि जगत पैलेस होटल के पीछे गाड़ियों में गैस सिलिंडरों से चोरी की जा रही है। इस पर पुलिस ने डीएफएससी विभाग को इस बारे में सूचित किया। इसके बाद आदमपुर सर्कल से एएफएसओ संदीप सिंह व एसआई अनुराग पहुंचे और पुलिस के साथ मिलकर बुधवार रात करीब साढ़े 11 बजे मौके पर रेड की गई। जगत होटल के पीछे गैस टैंकर खड़ा था, जिसके पास टैंकर चालक गुरदेव था और वह दो पाइप टैंकर में जोड़ रहा था। मौके से पुलिस ने रसोई गैस और कॉमर्शियल सिलिंडर, प्लास्टिक की पाइप, लोहे की नोजल, इलेक्ट्रॉनिक धर्मकांटा और एक वैगनार गाड़ी को अपने कब्जे में ले लिया। जांचकर्ता एसआई डोगर सिंह के अनुसार आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 379 और आवश्यक वस्तु अधिनियम की धारा 7-10-55 के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें