फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेरा विवाद में पूर्व सरपंचों सहित 38 गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नारनौंद।
गांव कोथ कलां में दादा काला पीर डेरे में हुए विवाद को लेकर पुलिस ने 38 नामजद युवकों सहित सैकड़ों लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया। पुलिस ने डेरे की गद्दी पर कब्जा जमाए बैठे बाबा भजनाईनाथ और पूर्व सरपंच एवं जनचेतना मंच के किसान सेल के प्रदेश अध्यक्ष रणधीर सिंह सहित 40 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच आरंभ कर दी है। दंगा भड़काने वाले 35 लोगों को गिरफ्तार करके अदालत में पेश कर दिया। गांव में स्थिति तनाव पूर्ण हालात होने के चलते एहतियात के तौर पर पुलिस बल को तैनात किया गया है। मुख्य आरोपी बाबा भजनाईनाथ पुलिस की गिरफ्त से बाहर है।
डेरे की गद्दी के विवाद को लेकर बुधवार शाम करीब छह बजे बाबा भजनाईनाथ के समर्थकों ने पुलिस पर पथराव करके हमला बोल दिया था। इसमें आठ पुलिसकर्मियों सहित मीडियाकर्मी घायल हो गए थे। पुलिस ने कांस्टेबल प्रवीन कुमार के बयान पर 38 नामजद और 150 अन्य लोगों के खिलाफ ड्यूटी में बाधा डालने, जान से मारने की कोशिश सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच आरंभ कर दी। पुलिस ने रात को अलग अलग टीमें गठित कर 37 नामजद लोगों को गिरफ्तार कर वीरवार को हांसी की अदालत में पेश किया। इसमें पूर्व सरपंच रणधीर, पूर्व सरपंच सुरजीत और रोहतक निवासी नरेंद्र को तीन दिन के रिमांड पर लिया। अन्य सभी को जेल भेज दिया गया। इस मामले के मुख्य आरोपी बाबा भजनाईनाथ अब तक पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। पुलिस उनके संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है।
विज्ञापन

इनके खिलाफ हुआ मामला दर्ज
पूर्व सरपंच रणधीर सिंह, तस्वीर, पूर्व सरपंच सुजीत, सुखबीर, महाबीर, आजाद, बलबीर, साधुराम, शमशेर, नरेंद्र, भजनाईनाथ, हिम्मत नाथ, मंगलाईनाथ, सोमनाथ, ब्रह्मपतिनाथ, सगाईनाथ, आशीष भारती, उदाईनाथ, तरताईनाथ, सवाईनाथ, सेवानाथ, सुमेर नाथ, महाबीर नाथ, सुंदराईनाथ, बाबा चिनाईनाथ, तुरबाईनाथ, चेतननाथ, लकड़ाईनाथ, प्रेमनाथ, शक्ताईनाथ, लड़ाईनाथ, सरवाईनाथ, सवाईनाथ, रमनाईनाथ, रसोईनाथ, नारायणनाथ, कैलाश नाथ आदि सैकड़ों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
इनकी हुई गिरफ्तारी
पूर्व सरपंच रणधीर सिंह कोथ कलां, रविंद्र अजायब, अजय झोझूकलां, राममेहर बिरौली, साधुराम कोथ, मंगलाईनाथ कलानोर, सोमनाथ बलम्भा, ब्रह्मपतिनाथ खरक पांडू, हिम्मत नाथ, रूपाईनाथ, सेवानाथ, बलबीर कोथ, रामकुमार, महाबीर, सुरजीत, रामपाल, आजाद, सुमेर नाथ समैण, सेवानाथ, सवाईनाथ बड़ौदा, सरवाईनाथ अलेवा, ओधाईनाथ, आशीष भारती, समाईनाथ जयसिंहपुरा, रमईनाथ चंद्रावल, रवाईनाथ, लछकाईनाथ संडील, सोगी सगवाईनाथ कोथ, प्रेमनाथ, लकड़ाईनाथ, चेतनानाथ अस्थल बोहर, तुरताईनाथ, चेनाईनाथ, सुंदराईनाथ, महाबीर नाथ बोहर आदि को गिरफ्तार किया गया हैं।
विज्ञापन


गांव में फिलहाल पूर्ण रूप से शांति है। पुलिस पर हमला करने वाले 37 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। 150 अन्य लोगों के खिलाफ भी मामला दर्ज किया गया है। - जोगेंद्र राठी, डीएसपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें