फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रबड़ के अंगूठे से सिस्टम खोलकर आधार कार्ड बनाने में छापा

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

उकलाना मंडी (हिसार)।
उप तहसील उकलाना के सामने अटल सेवा केंद्र में शुक्रवार दोपहर भारतीय विशिष्ट पहचान सेवा प्राधिकरण के चंडीगढ़ मुख्यालय से पहुंची टीम ने रबड़ के अंगूठे से आधार कार्ड बनाने वाले सेंटर पर छापा मारा। टीम ने उकलाना के उप तहसीलदार अनिल परूथी को साथ लेकर अनधिकृत रूप से आधार कार्ड बना रहे दो युवकों दबोच लिया।
विज्ञापन

टीम का नेतृत्व हरीश भाटिया कर रहे थे। टीम ने जांच के दौरान एक रबड़ का अंगूठा भी जब्त किया। आरोप है कि अटल सेवा के केंद्र में स्थापित कॉमन सर्विस सेंटर में अन्य के नाम से जारी लाइसेंस की आड़ में युवक उसके फिंगर प्रिंट का सिस्टम की स्कैनर प्रणाली पर प्रयोग कर आधार कार्ड बना रहे थे। यह अवैध काम पिछले कई महीने से किया जा रहा था। जांच टीम के प्रभारी हरीश भाटिया ने बताया कि इस तरह के आरोप की एक शिकायत नई दिल्ली मुख्यालय को प्राप्त हुई थी। इस पर संज्ञान लेकर शुक्रवार को उप तहसीलदार उकलाना को लेकर केंद्र की जांच की गई। जांच टीम जब वहां पहुंची तो आधार कार्ड के आवेदन पत्र स्कैन किए जा रहे थे। इस काम को सुरेवाला निवासी सोनू और बिठमड़ा निवासी अंकित ऑपरेटर कर रहे थे। मौके पर ये युवक इस काम का स्वयं के नाम का अधिकृत पत्र नहीं दिखा पाएं। वहां तलाशी के दौरान एक रबड़ का अंगूठा बरामद हुआ। जिसका प्रयोग करके ये लोग सिस्टम को ओपन कर संचालन करते थे। जांच टीम ने इस केंद्र में प्रयोग किए जा रहे उपकरण आयरिस, फिंगर स्कैनर और अन्य सामान जब्त कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें