फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेना के अधिकारी से धोखाधड़ी करने के दो आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हिसार।
पुलिस ने दो साल पहले सेना में अधिकारी रहे प्रेम कुमार को 2.33 लाख रुपये का चूना लगाने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में जींद के रतन लाल कॉलोनी निवासी रवि कुमार और लोको कॉलोनी निवासी चंद्रप्रकाश हैं।
विज्ञापन

दो साल पहले चंद्रप्रकाश और उसके साथियों ने सेना अधिकारी और कर्मियों को वाहन खरीद में जीरो प्रतिशत लोन उपलब्ध होने का लालच दिया था। सेना में अधिकारी रहे प्रेम कुमार ने इनसे संपर्क किया तो उन्होंने उनसे अलग-अलग चार खातों में लोन प्रक्रिया का बहाना बनाकर 2.33 लाख रुपये जमा करवा लिए। उसके बाद प्रेम कुमार को न तो वाहन दिया और न खातों में जमा कराई राशि लौटाई गई। उन्होंने मामले की शिकायत पुलिस को दी। पुलिस जिन खातों में राशि जमा हुई, उनकी डिटेल निकालकर आरोपियों तक पहुंची। आरोपी चंद्रप्रकाश ने बताया कि उसने अपने खाते में 43 हजार की राशि जमा करवाई थी। रवि से उसके खाते की किट लेकर उसमें आठ हजार रुपये जमा कराए थे। पुलिस ने बताया कि मुख्य आरोपी चंद्रप्रकाश ने एक बैंक खाते की किट को आगे बेच दिया। पुलिस को अब गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें