फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामपाल के फैसले को लेकर आज भी रोडवेज, रेल, मोबाइल इंटरनेट बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हिसार।
सतलोक आश्रम संचालक राम रहीम पर मंगलवार को आने वाले फैसले को लेकर प्रशासन ने पूरे शहर में नाके लगाए हैं। रामपाल के फैसले को लेकर मंगलवार को रोडवेज, रेलवे की सेवाएं बंद रहेंगी। मोबाइल इंटरनेट भी एहतियात के तौर पर बंद रहेगा। जिले में धारा 144 जारी रहेगी। चार दिन बाद मंगलवार को शिक्षण संस्थान फिर से खुलेंगे।
एसपी मनीषा चौधरी ने बताया कि मंगलवार को अदालत में आरोपी रामपाल के खिलाफ मुकदमा नंबर 426 और 427 में फैसला आने वाला है। इस दौरान कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिला पुलिस ने पुख्ता प्रबंध किए हैं। एसपी ने बताया कि जिले में इंटर स्टेट और जिलास्तरीय नाकों पर पैरा मिलिट्री फोर्स के जवान और पुलिसकर्मी अनुयायियों को रोकने के लिए नियुक्त किए गए हैं। इस दौरान किसी अनुयायी को शहर में प्रवेश करने की इजाजत नही दी गई है। जिले में धारा 144 सीआरपीसी पहले से लागू की हुई है। अगर किसी व्यक्ति ने धारा 144 का उल्लंघन किया तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन की ओर से जिले में लगाए गए सभी 20 ड्यूटी मजिस्ट्रेट मंगलवार को भी तैनात रहेंगे। बाहर से बुलाई गई पैरा मिलिट्री फोर्स की तैनाती भी यथावत रहेगी। शहर के प्रमुख चौक चौराहों और नाकों पर वाहनों की जांच की जा रही है। शहर के चारों तरफ आने वाले रास्ते सील किए गए हैं।
विज्ञापन


यहां रहेंगे स्पेशल नाके
सेंट्रल जेल वन व टू के चारों तरफ
लघु सचिवालय, कोर्ट परिसर के चारों ओर
रेलवे स्टेशन के दोनों ओर
टाउन पार्क और नवदीप कॉलोनी में

पिछले 33 महीने से जेल में रामपाल
नवंबर 2014 में रामपाल को सतलोक आश्रम से गिरफ्तार किया गया था। पिछले करीब 33 महीने से रामपाल हिसार जेल में बंद है। हिसार सेंट्रल जेल टू में रामपाल को अलग बैरक में रखा गया है। उनकी अधिकतर पेशी विडियो कांफ्रेंसिंग से होती हैं। रामपाल की हर पेशी पर भारी संख्या में समर्थक उमड़ते हैं।
विज्ञापन

नहीं आ सकेंगे रामपाल समर्थक
रामपाल के अधिकतर समर्थक उत्तरप्रदेश, मध्यप्रदेश, बिहार, राजस्थान सहित दूर दराज के प्रदेशों से आते हैं। फिलहाल रोडवेज, रेल की सभी सेवाएं बंद हैं। इसके अलावा निजी वाहनों की भी लगातार जांच हो रही है। ऐसे में रामपाल समर्थक शहर तक नहीं आ सकेंगे।
रामपाल पर केस
1. रामपाल, चार-पांच अन्य पर सरकारी ड्यूटी में बाधा पहुंचाने का केस।
2. रामपाल सहित चार अन्य पर रास्ता अवरुद्ध कर संगत को बंधक बनाने का केस।
3. रामपाल सहित 14 पर पुस्तक बांटकर धार्मिक भावनाएं भड़काने का केस।
4. रामपाल सहित 14 लोगों पर एमपी निवासी रजनी की आश्रम में मौत मामले में हत्या का केस।
5. आश्रम में भगदड़ में पांच श्रद्धालुओं की मौत पर रामपाल और 13 पर हत्या का दूसरा केस।
6. आश्रम से 400 गैस सिलेंडर पाए जाने के मामले में आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत केस।
7. रामपाल समेत 942 लोगों पर देशद्रोह का केस दर्ज।

-33 महीने बाद सतलोक आश्रम संचालक रामपाल पर आएगा फैसला
- चार दिन बाद आज से खुलेंगे शिक्षण संस्थान
-सेंट्रल जेल, लघु सचिवालय, अदालत परिसर के पास स्पेशल नाके होंगे
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें