फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्जी कंपनी के नाम पर ग्रामीणों से की लाखों रुपये की धोखाधड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्जी कंपनी के नाम पर ग्रामीणों से लाखों रुपये की धोखाधड़ी
विज्ञापन

हिसार। फर्जी कंपनी के नाम पर ग्रामीणों से धोखाधड़ी के आरोप में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 406, 420 के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने धांसू गांव के जोगेंद्र की शिकायत पर एक्स वे सोलुशन के कुलदीप, विनोद, विवेक और अन्य के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी गई शिकायत में धांसू निवासी जोगेंद्र सिंह का कहना है कि गांव के ही कुलदीप, विवेक और विनोद ने एक फर्जी कंपनी एक्स वे सोलुशन बनाई और गांव के लोगों को एजेंट बनाया। सब्जबाग दिखाकर उनके लाखों रुपये फर्जी कंपनी में जमा करवा लिए। अब जब वे रुपये वापस मांग रहे हैं तो आरोपी देने से इंकार कर रहे हैं। जोगेंद्र का कहना है कि उसने एक लाख रुपये, गांव के ही संदीप ने 50 हजार रुपये, बलजीत, अनिल, पवन ने 10-10 हजार रुपये उनकी फर्जी कंपनी में जमा करवाए हैं। इसके अलावा गांव के कुछ और लोगों ने भी कंपनी में रुपये लगाए हैं, लेकिन कंपनी के सीएमडी और एमडी रुपये देने से इनकार कर रहे हैं। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें