फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तहसीलदार-वकील विवाद खींचतान बढ़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हिसार। तहसीलदार और वकील के बीच हुए विवाद में अधिवक्ता अनुज गुप्ता की शिकायत पर तहसीलदार विनय चौधरी पर केस दर्ज किया गया था। शुक्रवार को तहसीलदार विनय चौधरी की शिकायत पर वकील अनुज गुप्ता पर केस दर्ज किया गया है। यह केस धारा 186, 294, 34, 353, 506 के तहत दर्ज किया गया है। बार एसोसिएशन ने अनुज गुप्ता के समर्थन में वर्क सस्पेंड रखा। लघु सचिवालय के कर्मचारियों ने तहसीलदार विनय चौधरी के समर्थन में कलम छोड़ हड़ताल रखी।
तहसीलदार विनय चौधरी ने अपनी शिकायत में कहा कि 10 जुलाई को वह अपने कार्यालय में कार्य में व्यस्त था। उस दौरान वकील अनुज गुप्ता अपने दो अन्य साथियों के साथ आया। शमशेर बनाम जसवंत केस में फैसला करने के लिए दबाव बनाने लगा। वकील ने अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया। वकील को भाषा पर कंट्रोल करने के लिए समझाया भी गया। वकील ने जान से मारने की धमकी देते हुए सरकारी कार्य में बाधा डाली। पुलिस ने तहसीलदार की शिकायत पर वकील अनुज गुप्ता और अन्य पर केस दर्ज कर लिया है। अधिवक्ता अनुज गुप्ता की शिकायत पर सिविल लाइन थाना पुलिस की कोर्ट चौकी ने तहसीलदार विनय चौधरी और एक अन्य पर धारा 323, 506 और 294 के तहत केस दर्ज किया था। इसी केस में निजी स्कूल के प्रिंसिपल हरिपाल पिलानिया को गिरफ्तार किया गया था, जो फिलहाल जमानत पर है।
विज्ञापन


हड़ताली कर्मचारियों के कारण लोग परेशान
दी रेवेन्यू पटवार एवं कानूनगो एसोसिएशन के आह्वान पर डीसी कार्यालय, एसडीएम कार्यालय, तहसील कार्यालय के कर्मचारी लगातार दूसरे दिन हड़ताल पर रहे। कर्मचारियों ने एलान किया कि जब तक वकील, उसके पुत्र और एक अन्य सहयोगी अधिवक्ता पर केस दर्ज कर गिरफ्तारी नहीं हो जाती, तब तक कलम छोड़ हड़ताल जारी रहेगी। उपायुक्त कार्यालय के प्रधान प्रदीप चहल, कर्मचारी एसोसिएशन जिला सचिव होशियार सिंह राणा ने बताया कि शुक्रवार को कर्मचारियों की बैठक हुई। कर्मचारी सोमवार तक हड़ताल पर रहेंगे। नंबरदार एसोसिएशन के तहसील प्रधान ओमप्रकाश वर्मा ने भी समर्थन किया।
विज्ञापन


वकीलों ने दूसरे दिन भी रखा वर्क सस्पेंड
इस विवाद के चलते हिसार बार एसोसिएशन ने शुक्रवार को भी वर्क सस्पेंड जारी रखा। दूसरे दिन भी एसोसिएशन के सचिव सोमदत्त शर्मा ने बताया कि सोमवार तक यह वर्क सस्पेंड रहेगा। सोमवार को बार एसोसिएशन की बैठक होगी, उसमें आगे की रणनीति तय की जाएगी। बार एसोसिएशन की बैठक प्रधान प्रदीप सिंह बाजिया की अध्यक्षता में हुई। बैठक में अधिवक्ताओं ने फिर दोहराया कि जब तक तहसीलदार की गिरफ्तारी नहीं हो जाती, तब तक हड़ताल जारी रहेगी। सर्वसम्मति से हड़ताल जारी रखने का निर्णय लेते हुए शनिवार को हड़ताल रखने और 16 जुलाई को दोपहर एक बजे तक हड़ताल रखने की घोषणा की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें