फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फंदे में लटके युवक के शव से बदबू आने लगी तो नीचे रह रहे परिजनों को मौत का पता चला

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हिसार।
टिब्बा दानाशेर एरिया के 30 वर्षीय कुलदीप सिंह का शव बुधवार शाम को चौबारे में पंखे में फंदे पर लटकता मिला। उसकी पत्नी मायके में रह रही है। खास बात यह है कि नीचे रह रहे परिजनों को अनहोनी का तब पता चला, जब शव से बदबू आने लगी और खून निकलकर बहने लगा। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार कुलदीप की पत्नी ज्योति ढाई महीने से अपनी दो बच्चियों के साथ बारह क्वार्टर एरिया में मायके में रह रही है। वह एक ऑपरेशन के चलते वहां रह रही है। कुलदीप चौबारे में रहता था और उसके पिता और परिवार के अन्य सदस्य नीचे रहते हैं। परिजनों को चार-पांच दिन से कुलदीप की कोई भनक नहीं थी। कुलदीप की बहन सविता बुधवार शाम को बदबू आने पर चौबारे में गई। उसने खिड़की से झांककर अंदर देखा तो कुलदीप फंदे में लटकता दिखाई दिया। वह दौड़कर नीचे पहुंची और परिजनों को घटना बताई। उसके बाद परिवार के अन्य सदस्य ऊपर पहुंचे और माजरा जानकर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव उतारा और कब्जे में लिया। शव से बदबू उठ रही थी और गर्मी के चलते शव से खून बह रहा था। मृतक के पिता ओमप्रकाश ने बताया कि कुलदीप कुछ दिनों से मानसिक तौर पर परेशान चल रहा था। सिटी थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें