फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुकर्म का दबाव बनाकर बंदी से मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हिसार।
बरवाला रोड स्थित ऑब्जर्वेेशन होम में शुक्रवार रात एक बैरक में बंद 17 साल के एक बंदी से दूसरे छह बंदियों ने कुकर्म का दबाव बनाया। बंदी के इनकार करने पर उसकी जमकर धुनाई कर डाली। पुलिस ने छह बंदियों के खिलाफ मारपीट, जाने से मारने की धमकी देने और पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया है।
झज्जर जिले का 17 साल का एक किशोर 13 अक्तूबर को ऑब्जर्वेशन होम में आया था। वह हत्या के प्रयास का आरोपी है। उसने और उसके एक साथी ने दरांत से वारकर एक टीचर पर जानलेवा हमला किया था। झज्जर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर यहां ऑब्जर्वेशन होम में भेज दिया था। बाल सुधार प्रबंधन ने उसे एक बैरक में बंद कर दिया। पुलिस के अनुुसार शुक्रवार रात करीब 11 बजे दो बंदियों ने किशोर से दो अन्य बंदियों को दादा बताते हुए उनसे अप्राकृतिक यौनाचार कराने की बात कही। किशोर ने इनकार किया तो बैरक में बंद छह अन्य बंदी उस पर टूट पड़े और उस पीटा। उन्होंने उसे जान से मारने की धमकी दी। सुरक्षाकर्मी शोर सुनकर मौके पर पहुंचे और बैरक का ताला खोलकर किसी तरह बीचबचाव किया। उसके बाद मारपीट के शिकार बंदी का उपचार कराकर उसे दूसरी बैरक में बंद किया गया। ऑब्जर्वेशन होम अधीक्षक कुलदीप शर्मा ने इसकी लिखित शिकायत सदर थाना पुलिस को दी। जांच अधिकारी एएसआई वेदप्रकाश ने शिकायत के आधार पर नामजद छह बंदियों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

छह बंदी पहले हो चुके फरार
इस घटना ने छह बंदियों की फरारी की याद ताजा कर दी है। ऑब्जर्वेशन होम से करीब आठ महीने पहले सुरक्षाकर्मियों पर हमला कर छह बंदी फरार हो गए थे। उनका कोई सुराग नहीं मिला है। वे ऑब्जर्वेशन होम से फार्म में घुसकर उसके एक कर्मचारी का सिर फोड़कर बाइक पर फरार हो गए थे। पुलिस ने केस दर्ज किया था। उनकी तलाश जारी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें