अमर उजाला ब्यूरो
हिसार।
सदर थाना एरिया में एक किशोरी के साथ रेप करने का मामला सामने आया है। मामला सोमवार दोपहर का है। गांव के ही एक युवक ने उसे अपने घर बातचीत के बहाने बुला लिया। उसने अपने एक साथी को घर के बाहर निगरानी के लिए खड़ा कर दिया। घर में वारदात के समय कोई नहीं था। युवक ने नाबालिग के साथ रेप किया। किशोरी ने इस दौरान शोर मचा दिया। शोर सुनकर गांव के लोग एकत्रित हो गए। लोगों के एकत्रित होने के बाद दोनों युवक मौके से फरार हो गए। परिजन इस मामले के तुरंत बाद किशोरी को साथ लेकर महिला थाना प्रभारी सुनीता देवी के पास पहुंच गए। पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
महिला पुलिस ने मंगलवार को किशोरी की मेडिकल जांच करवाई। मेडिकल जांच में रेप की पुष्टि हुई है। पुलिस ने रेप की पुष्टि होने के बाद एक युवक के खिलाफ रेप और उसके साथी पर वारदात में सहयोग करने का केस दर्ज कर लिया है। युवती ने शिकायत दी कि आरोपी युवक ने घर के अंदर जाकर जान से मारने की धमकी देकर उसके साथ दुराचार किया। जब उसने शोर मचाया तो लोग एकत्रित हो गए और वह उसे छोड़कर मौके से अपने दोस्त के साथ फरार हो गया।