फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांधी चौक पर दूसरी रात फिर वारदात, तीन दुकानों से उड़ाई हजारों की नकदी

Wed, 04 Jan 2017 12:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/हिसार
विज्ञापन
thief
विज्ञापन
कोहरे का फायदा उठाकर गांधी चौक पर चोरों ने दूसरे दिन फिर वारदात कर डाली। चोरों ने सोमवार की रात को तीन दुकानों को निशाना बनाया है। तीनों दुकानों में चोर छत के रास्ते से घुसे और सीढ़ियों का दरवाजा तोड़कर गल्ले से हजारों रुपये की नकदी निकालकर ले गए। वारदात के बारे में दुकानदारों को सुबह पता चला। मामले के बारे में जानकारी होने के बाद मार्केट के अन्य दुकानदारों में हड़कंप मच गया। सुबह पुलिस और फॉरेसिंक टीम मौके पर पहुंची।
विज्ञापन


वारदात वन
विपिन ट्रेडर्स के संचालक अमरनाथ ने बताया कि सुबह जब उन्होंने दुकान का शटर खोला तो सामान बिखरा पड़ा था। चोर गल्ले के अंदर रखी करीब साढ़े पांच हजार रुपये की नकदी और एक हजार रुपये के सिक्के चुरा कर ले गए। नकदी के अलावा अन्य सामान भी चोरी कर ले गए। अमरनाथ ने बताया कि चोर छत पर चढ़े और छत पर लगे दरवाजे को उखाड़ कर दुकान के अंदर घुसे और चोरी की वारदात को अंजाम दे डाला।

वारदात दो
दूसरी वारदात हुकमचंद एंड ओमप्रकाश हार्डवेयर की शॉप में हुई। चोरी की वारदात में तरीका एक जैसा था। चोरों ने छत पर लगे दरवाजे को तोड़ा और अंदर घुसे। अंदर से करीब बीस हजार रुपये की नकदी चोरी कर ली।
विज्ञापन


वारदात थ्री
तीसरी वारदात भी उन दुकानों के साथ लगती बर्तन की दुकान में हुई। बर्तन स्टोर मालिक दीपक ने बताया कि चोर दुकान के अंदर छत के रास्ते से दाखिल हुए और गल्ले के अंदर रखी हुई करीब तीन हजार रुपये की नकदी चुरा कर ले गए।

रविवार रात सूने मकान में हुई थी चोरी
बता दें कि रविवार की रात को भी गांधी चौक स्थित ब्राह्मण मोहल्ले में चोरों ने एक सूने मकान को निशाना बनाया था। चोर घर से हजारों रुपये की नकदी चोरी कर फरार हो गए। हालांकि चोर घर से उठाई गई एलसीडी व खुद की बाइक को मौके पर ही छोड़कर फरार हो गए।

पिछले साल भी कोहरे में हुई थीं चोरियां
शहर के मुख्य बाजार राजगुरु मार्केट सहित कई बाजारों में पिछले साल जनवरी में कई वारदात हुईं। कोहरे का फायदा उठाकर चोरों ने करीब 10 दुकानों में चोरी की। मामले को लेकर व्यापारियों में भी रोष था। मगर पुलिस अभी तक उन चोरियों के बारे में सुराग नहीं लगा पाई है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें