फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोर के साथ उसी के कोच ने किया कुकर्म, गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र जिले के एक किशोर के साथ कुकर्म का मामला सामने आया है। किशोर के साथ उसको अभ्यास करवाने वाले कोच ने ही कुकर्म की वारदात को अंजाम दिया है। बच्चे के पिता की शिकायत पर बास पुलिस ने कोच के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। जिले की एक एकेडमी में बॉक्सिंग सीखने वाले साढ़े 13 वर्षीय किशोर के साथ कुकर्म करने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

छात्र के पिता ने बास पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका बेटा एक एकेडमी में खेल की प्रेक्टिस करता था। कुछ दिन पहले वह उसके पास कुरुक्षेत्र गया हुआ था। शनिवार को जब किशोर को वह एकेडमी में छोड़ने के लिए आया तो वह रोने लगा। जब उसने रोने का कारण पूछा तो बताया कि कोच ने उसे जान से मारने की धमकी दी है। पुलिस ने एकेडमी संचालक के खिलाफ आईपीसी की धारा 377, 506 और पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

वर्जन
किशोर के पिता के बयान पर आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उसको गिरफ्तार कर लिया है। सोमवार को उसे अदालत में पेश किया जाएगा।
- सुनील कुमार, प्रभारी, बास थाना।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें