जींद रोड स्थित सेवन डेज होटल पर 10 फरवरी को देह व्यापार के मामले में छापा मारकर होटल मैनेजर सहित दो युवकों को गिरफ्तार किया था। उस समय होटल संचालक मौके पर नहीं था। जांच में होटल में चल रहे देह व्यापार में होटल संचालक की भूमिका मिली थी, जिसके कारण होटल संचालक सहित तीन पर मामला दर्ज किया गया था।
पुलिस ने आरोपी गांव राखी खास निवासी राजेश को सोमवार रात को गिरफ्तार कर लिया। मंगलवार को उसे अदालत में पेश किया गया, जहां से उसको जेल भेज दिया गया। हांसी की एसपी नितिका गहलोत की टीम की इंस्पेक्टर पुष्पा सिहाग ने जींद रोड पर सेवन डेज होटल में दबिश दी थी। रेड के दौरान होटल के अंदर बने कमरों में तलाश ली गई तो बंद कमरे से युवक व युवती आपत्तिजनक हालत में मिले थे। मौके से होटल मैनेजर बास क्षेत्र के गढ़ी निवासी रोशन व न्यौली खुर्द निवासी आजाद को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया था।
मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर पहले ही जेल भेजा जा चुका है। होटल संचालक को भी गिरफ्तार कर लिया गया। मंगलवार को अदालत में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
- नायब सिंह, थाना प्रभारी नारनौंद।