फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हुई : दीपेंद्र हुड्डा

विज्ञापन
विज्ञापन
रामायण टोल प्लाजा पर मंगलवार को किसानों की पंचायत में पहुंचे राज्यसभा सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि प्रदेश सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हुई है। तीन महीने से भी ज्यादा समय से किसान आंदोलन कर रहे हैं। इस गतिरोध को समाप्त करने के लिए सरकार पहल करनी चाहिए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने लाभ में चल रहे कई सरकारी संस्थानों को बेच दिया। रेल, हवाई अड्डे जैसी राष्ट्र की संपत्ति को निजी हाथों में सौंप दिया, जबकि सरकार का मुख्य काम कृषि, स्वास्थ्य, शिक्षा, रोजग़ार एवं जनता को बुनियादी सुविधाएं देने का है। हुड्डा ने कहा कि हरियाणा सरकार तीन टांगों वाली कुर्सी के समान है, जिसमें एक भाजपा, एक जजपा और एक निर्दलीय शामिल हैं। इस कुर्सी की तीनों टांगें हिल रही हैं, लगातार असंतोष के स्वर सुनाई दे रहे हैं। हरियाणा विधानसभा में आने वाले अविश्वास प्रस्ताव से स्पष्ट हो जाएगा कि कौन सा विधायक जनता के साथ है और कौन तीन टांगों वाली हिलती कुर्सी के साथ है। सरकार अपना कार्यकाल पूरा नहीं कर पाएगी और अपने ही बोझ से गिर जाएगी।
इस मौके किसान सेल के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष राजेश कासनियां, ललित भारद्वाज, ओमप्रकाश पंघाल, पिछड़ा वर्ग आयोग के पूर्व सदस्य तेलूराम जांगड़ा, केश कला बोर्ड के पूर्व चेयरमैन योगेंद्र योगी, जस्सी पेटवाड़, विजेंद्र हुड्डा, विजय बड़सी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें