हिसार। ऑटो मार्केट में कुछ समय पहले की गई रोड की कारपेटिंग में दरार आ गई है। इसे लेकर वीरवार को बाबा विश्वकर्मा सभा के प्रधान ने संयुक्त आयुक्त प्रीतपाल को शिकायत सौंपी। संयुक्त आयुक्त ने आश्वासन दिया कि इसकी जांच करवाई जाएगी।
प्रधान रमेश वत्स ने बताया कि ऑटो मार्केट में बरसाती नाले की सफाई का काम चल रहा है। इसके तहत नाले की स्लैब को भी बदला जा रहा है। नाले की सफाई ढंग से नहीं की गई। साथ ही उस पर रखी गई स्लैब भी टूटी पडी है। कुछ समय पहले सीवर की सफाई का ठेका दिया गया था। मगर सफाई के नाम पर खानापूर्ति की है। मार्केट के आधे सीवर बंद पड़े हैं।
तहबाजारी टीम ने हटवाया अतिक्रमण
निगम की तहबाजारी टीम ने राजगढ़ रोड, कैमरी रोड व राजगुरु मार्केट से अतिक्रमण हटवाया। इस दौरान टीम ने करीब 15 दुकानदारों का सामान जब्त किया गया। तहबाजारी इंचार्ज सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि अभियान आगे भी जारी रहेगा।