फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: गोरक्षकों ने पशुओं की खाल से भरी गाड़ी पकड़ी, चालक बोला-हिसार से लाया हूं, यूपी से विशेष पुलिस टीम शहर पहुंची

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। उत्तर प्रदेश में गोरक्षकों ने पशुओं की खाल से भरी एक गाड़ी को पकड़ लिया। गाड़ी चालक बोला कि यह हिसार से लाया हूं। चालक के बयान पर उत्तर प्रदेश से स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप की टीम सोमवार को शहर पहुंची। टीम ने शहर में कई जगहों पर छापेमार कार्रवाई की। टीम नगर निगम कार्यालय में पहुंची, जहां निगम अधिकारियों ने टीम को टेंडर के दस्तावेज सौंपे। जांच के बाद टीम लौट गई।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले की स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप की टीम ने सोमवार को शहर में कई जगहों पर जाकर छापेमारी की। इसके बाद टीम नगर निगम के दफ्तर पहुंची और एक ठेकेदार से संबंधित जानकारी मांगी। टीम को लीड कर रहे इंस्पेक्टर बृजेश ने बताया कि रामपुर में तीन दिन पहले रात के समय गो सेवकों ने पशुओं की खाल से भरे एक ट्रक को पकड़ लिया था, जिसके बाद काफी हंगामा हुआ। जब जांच की गई तो ट्रक के अंदर पशुओं की खाल मिली। इसके बाद संबंधित ठेकेदार से बात की गई तो उसने बताया कि उसने हिसार नगर निगम से इसका लाइसेंस लिया हुआ है, जिसके बाद पुलिस यहां पहुंची है और मामले की जानकारी ली जा रही है।


निगम प्रशासन ने सौंपे दस्तावेज
यह टीम नगर निगम कार्यालय में निगमायुक्त नीरज से मिली और उन्हें घटनाक्रम से अवगत करवाया। इस पर निगम अधिकारियों ने टीम को बताया कि निगम ने उक्त ठेकेदार को मृत पशुओं को उठाने का ठेका दिया हुआ है। साथ ही निगम अधिकारियों ने टीम को टेंडर के दस्तावेज भी सौंपे। इसके बाद टीम ठेकेदार के पास हड्डा रोड़ी भी गई और वहां जाकर भी जांच पड़ताल की। इसके अलावा टीम ने कई गोशालाओं में जाकर भी जांच की।
विज्ञापन

-

कोलकाता भेजी जा रही थी पशुओं की खाल


नगर निगम से मृत पशुओं को उठाने का ठेका लेने वाले विक्की ने बताया कि उन्हें नगर निगम की ओर से मृत पशु उठाने का अधिकृत टेंडर मिला हुआ है। निगम क्षेत्र में जहां से भी मृत पशु की सूचना मिलती है, वहां वह अपनी गाड़ी भेजकर पशु उठवाते हैं और उन्हें हड्डा रोड़ी में ले जाया जाता है। वहां मृत पशुओं की खाल उतारी जाती है। इसके अलावा गोशालाओं से भी मृत पशुओं को लाया जाता है। खाल उतारने के बाद इन्हें कोलकाता और जालंधर में बेचा जाता है। इसी प्रक्रिया के तहत करीब चार दिन पहले पशुओं की खाल से लदा एक ट्रक उत्तर प्रदेश के रास्ते कोलकाता के लिए रवाना किया गया था। इस दौरान रामपुर में एक होटल के पास ट्रक चालक के खाना खाने के लिए रुकने पर कुछ गोसेवक मौके पर पहुंच गए और बिना पूरी जानकारी के हंगामा शुरू कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची, जहां सभी आवश्यक दस्तावेज टीम को दिखाए गए। इसके बाद टीम हिसार पहुंची, जहां जांच के दौरान पूरा सहयोग किया गया।


वह नगर निगम में ठेकेदार के रिकॉर्ड के बारे में जानकारी लेने आए थे। इसके साथ ही उन्होंने कई गौशालों में जाकर जांच की। वहीं हड्डा रोड़ी पर जाकर भी जांच की गई। जहां पर मृत पशुओं की खाल उतारी जाती है। अब तक की जांच में सब सही निकला है।
विज्ञापन

- इंस्पेक्टर बृजेश कुमार, इंचार्ज, स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप, रामपुर, उत्तर प्रदेश।

ठेकेदार को निगम ने मृत पशुओं का ठेका दिया हुआ है। टीम को हमने संबंधित दस्तावेज भी दिखाए, जिससे टीम संतुष्ट हो गई।
- डॉ. प्रदीप हुड्डा, अतिरिक्त निगमायुक्त
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें