फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: अवैध सरस्वती एनक्लेव कॉलोनी में उखाड़ीं सड़कें, राजदरबार स्पेश में स्कूल व क्लब सील

विज्ञापन
अवैध कॉलोनी में जेसीबी से उखाड़ी गई सड़क। 
विज्ञापन
हिसार। जिला नगर योजनाकार विभाग ने सोमवार को अवैध कॉलोनी पर पीले पंजे की कार्रवाई की। साथ ही दो साइट को सील भी किया। इस मौके पर भारी पुलिस बल तैनात रहा।
विज्ञापन

जिला नगर योजनाकार विभाग को सूचना मिली कि मिर्जापुर रोड पर 6 एकड़ में सरस्वती एनक्लेव के नाम से एक अवैध कॉलोनी विकसित की जा रही है। कॉलोनी में इंटरलॉकिंग सड़क निर्माण भी किया जा चुका है। इस कॉलोनी पर कार्रवाई के लिए विभाग ने जिला प्रशासन से ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त करने की मांग की। सोमवार को विभाग की टीम ड्यूटी मजिस्ट्रेट राजेश कुमार के नेतृत्व में मिर्जापुर रोड पर पहुंची। यहां जेसीबी से कॉलोनी में बनी सड़कों व नींव को उखाड़ दिया गया। इसके अलावा राजदरबार स्पेश में एक स्कूल और एक क्लब की साइट को सील भी किया गया। इस अवसर डीटीपी दिनेश कुमार ने आमजन से अपील की कि वे अवैध कॉलोनी में प्लॉट न खरीदे और न ही किसी तरह का निर्माण न करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें