फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: मकान बेचने के नाम पर दंपती के साथ 20.38 लाख रुपये का फर्जीवाड़ा

Wed, 20 Dec 2023 10:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन
हांसी।
विज्ञापन

पटेल कॉलोनी में मकान बेचने के नाम पर दंपती के साथ के 20.38 लाख रुपये का फर्जीवाड़ा हुआ। आरोप है कि खुद को वकील बताने वाले व्यक्ति ने उनके साथ धोखाधड़ी की व उन्हें नशीला पदार्थ रखने के झूठे मुकदमे में भी फंसवाया।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में औरंग नगर निवासी प्रियंका ने कहा है कि उसका पति राजीव मजदूरी करता है। वह अपने पति के साथ हांसी कोर्ट में आती-जाती रहती है। इस दौरान उनकी मनोज कुमार के साथ जान पहचान हो गई। मनोज ने खुद को वकील बताया और कहा कि साथ में प्रॉपर्टी डीलर का कार्य भी करता है। उन्होंने बताया कि एक दिन मनोज कुमार ने मकान खरीदवाने की बात कही। इस पर मनोज ने उनको पटेल नगर में एक जानकार का मकान बिकाऊ होने की बात कही। मकान का 21 लाख रुपये में सौदा तय हो गया। सौदा तय करने में सिवानी निवासी रामचंद्र व रघुवीर में शामिल थे। इसके बाद उसने मनोज को 8 लाख रुपये नकद दे दिए। मनोज कुमार ने उसके पति राजीव से संपर्क कर मकान के कागज तैयार करवाने के नाम पर 2.88 लाख रुपये और ले लिए। आरोपियों ने कई बार रुपये लेकर उसके साथ कुल 20 लाख 38 हजार रुपये की धोखाधड़ी की। शिकायत में प्रियंका ने मनोज पर आरोप लगाया है कि उसने एक दिन उनकी गाड़ी में धोखे से नशीला पदार्थ सुल्फा रख दिया। कुछ देर बाद सिवानी रोड पर पुलिस ने हमारी गाड़ी की चेकिंग की तो सुल्फा बरामद हुआ। आरोप है कि उन्हें झूठे केस में भी फंसाया गया। शिकायत के आधार पर पुलिस ने हांसी निवासी मनोज कुमार, सिवानी निवासी रामचंद्र व रघुबीर सिंह पर केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें