फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: सरसौद में हुई देश की पहली मॉडल युवा ग्राम सभा

विज्ञापन
 गांव सरसौद में मॉडल ग्राम सभा की कार्यवाही देखते बच्चे और ग्रामीण।  - फोटो : 1
विज्ञापन
बरवाला (हिसार)। देश की पहली मॉडल युवा ग्राम सभा का आयोजन शुक्रवार को गांव सरसौद के पंचायत भवन में किया गया। यह भवन बीबीपुर मॉडल पर आधारित है। इस ग्राम सभा की अध्यक्षता करते हुए तमन्ना ने सरपंच की भूमिका निभाई जबकि पूजा ने ग्राम सचिव के पद का निर्वहन किया।
विज्ञापन

इस ग्राम सभा में सबसे पहले तमन्ना ने महिला सशक्तीकरण और ग्रामीण विकास संबंधी प्रोफेसर सुनील जागलान के बीबीपुर मॉडल के बारे में बताया। इसी आधार पर अपने गांव को भी विकास के पथ पर आगे बढ़ाने के लिए जरूरी कार्यवाही की गई।
तमन्ना ने कहा कि इस योजना का उद्देश्य युवाओं की भागीदारी ग्राम सभाओं में कराकर ग्राम पंचायत के साथ मिलकर गांव के सर्वांगीण विकास करना है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सतत विकास मूल्य संबंधी कार्य को आगे बढ़ाया जा रहा है। इसके बाद ग्राम सचिव ने ग्राम सभा के सभी सदस्यों को एजेंडा पढ़कर सुनाया। इसमें गांव को नशामुक्त करने, महिला सशक्तीकरण, बाल लाडो पुस्तकालय को अच्छे तरीके से क्रियान्वित करने, गांव में सफाई व्यवस्था सुधारने, गांव में खेलकूद के स्थान की व्यवस्था करने, स्कूलों में और बेहतर शिक्षा के विषयों को लिखा गया। अगर कोई अन्य विषय है तो वह तमन्ना की अनुमति से लिखा जाएगा।
विज्ञापन

ग्राम सभा को बेहतर तरीके से चलाने के लिए युवाओं ने भी विचार रखे। ग्राम सभा में ऑनलाइन जुड़े बीबीपुर मॉडल के संयोजक प्रोफेसर सुनील ने कहा कि उनके लिए खुशी की बात है कि हमने देश की पहली मॉडल युवा ग्राम सभा करके एक लक्ष्य और प्राप्त कर लिया है। इस अवसर पर गांव की सरपंच सुनीता भ्याण समेत कई ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें