फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: निगमकर्मी और उसके पिता को डंडों से पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। विवाद के चलते शुक्रवार रात महिला के मायके वालों ने अपने दामाद व उसके पिता को डंडों से पीटा। दोनों घायलों को उपचार के लिए नागरिक अस्पताल में दाखिल करवाया गया। अस्पताल में भर्ती ऋषिनगर के संजय ने बताया कि वह नगर निगम में चालक के पद पर काम करता है।
विज्ञापन

उसकी शादी 27 साल पहले शिकारपुर की पूनम के साथ हुई थी। शादी के बाद हमारे दो बेटे हैं। कुछ दिनों से पत्नी छोटी-छोटी बातों को लेकर झगड़े पर उतारू हो जाती है। वह शुक्रवार रात को काम से घर आया था। तब उसकी पत्नी ने झगड़ा करना शुरू कर दिया। कुछ देर बाद उसने अपने मायके वालों को फोन कर बुला लिया। रात करीब 10 बजे ससुर, दो साले और तीन-चार अन्य व्यक्ति गाड़ी में सवार होकर घर आए। उन्होंने आते ही मेरे पिता रामकुमार के साथ मारपीट की।
हमलावर उन्हें खींचकर गली में ले गए और डंडों से हमला कर दिया। जब शोर सुनकर वह बाहर आया तो उस पर भी हमला कर दिया। बाद में आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। सिटी थाने के एसएचओ तनेजपाल ने बताया कि मामले की शिकायत आई है। घायलों के बयान लेने के बाद केस दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें