फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीकाकरण महोत्सव पर चौथे दिन 9527 लाभार्थियों ने लगवाया टीका

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में टीकाकरण महोत्सव के चौथे दिन बुधवार को 9527 लाभार्थियों ने कोराना से बचाव का टीका लगवाया। इनमें 3804 लाभार्थी 60 वर्ष से अधिक उम्र के और 5186 लाभार्थी 45 से 60 वर्ष तक की उम्र के शामिल हैं। टीकाकरण महोत्सव के तहत रविवार से अभियान को शुरू किया गया था। इस अभियान में विभाग ने 35 से 36 हजार लोगों का टीकाकरण किया है। इसे देखते स्वास्थ्य विभाग ने फैसला लिया है कि अब 2 से 3 दिनों तक इसी तरह यह अभियान जारी रहेगा। सोमवार के बाद ही टीकाकरण के आधार पर अभियान में बदलाव किया जाएगा।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार बुधवार को स्वास्थ्य विभाग ने 354 बूथ बनाए थे। इनमें 232 सरकारी बूथ तो 22 निजी बूथ शामिल हैं। अब तक स्वास्थ्य विभाग द्वारा 109427 लोगों को वैक्सीन की पहली डोज लगाई जा चुकी है। बुधवार को भी सरकारी बूथों पर 9341 और निजी बूथों पर 186 लाभार्थियों ने टीकाकरण करवाया।
हमारा 4 दिन का यह अभियान काफी अच्छा रहा। इन 4 दिनों में हमारी ओर से करीब 36000 लोगों का टीकाकरण हुआ है। अब अगले दो से 3 दिन यह अभियान इसी तरह चलेगा। -डॉ. जितेंद्र शर्मा, डिप्टी सीएमओ, हिसार।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें